{"_id":"690a4383f7b5d5742c00ea53","slug":"a-man-sleeping-on-the-verandah-was-shot-and-killed-na-news-c-258-1-svns1001-140173-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बरामदे में सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बरामदे में सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या
विज्ञापन
22 तहबरपुर थाना क्षेत्र में हत्या के बाद मौके का निरीक्षण करते एसपी। संवाद
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के बसही जरमेजरपुर गांव में मंगलवार की भोर में घर के बरामदे में सो रहे रामजीत (50) की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं एसपी ने मौके का निरीक्षण किया और परिजनों को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। मृतक के भतीजे विजय की तहरीर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
मृतक रामजीत के भाई हनुमान ने बताया कि भोर में करीब तीन बजे अज्ञात लोग बरामदे में सो रहे भाई रामजीत पर गोली चला दीं। परिजन घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर तहबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके कुछ ही देर बाद एसपी डॉ. अनिल कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से जांच की। पुलिस घर और बाहर के दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।
15 दिन में चार हत्या, एक की कुदाल से, तीन को मारी गोली
आजमगढ़। जिले में पिछले 15 दिनों में अपराधियों ने चौथी हत्या की है। एक की कुदाल से और तीन को गोली मारकर हत्या की गई है। हालांकि पुलिस ने दो हत्या का खुलासा करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन अभी भी दो हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
दिवाली के दिन 20 अक्तूबर को जहानागंज थाना क्षेत्र में विवाद के दौरान एक 17 वर्षीय किशोर विवेक कुमार की उसके ही पड़ोस के कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उक्त मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, 24 अक्तूबर को रौनापार थाना क्षेत्र के सिरही मनोरथपुर दुबौली गांव में मेढ़ के विवाद को लेकर चचेरे भाई ने अपने परिवार संग मिलकर जितेंद्र चौहान (40) की टांगी और कुदाल से वार कर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं मुबारकपुर थाना क्षेत्र में 27 अक्तूबर को बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने दिन के उजाले में एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी और वहां से भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में मृतक के पुत्री की तहरीर पर पांच नामजद और दो-तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मुबारकपुर थाने की पुलिस को अभी भी नकाबपोश दो बदमाशों की तलाश है। वहीं, मंगलवार की अलसुबह तहबरपुर थाना क्षेत्र के बसही जरमेजरपुर गांव में घर के बरामदे में सो रहे रामजीत (50) की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
सर्विलांस टीम ने शुरू की जांच
निजामाबाद। तहबरपुर थाना क्षेत्र के बसही जरमेजरपुर गांव में घर के बरामदे में सो रहे रामजीत (50) की हत्या के लिए एसपी डाॅ. अनिल कुमार ने तीन टीम गठित की है। इसमे सर्विलांस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। सर्विलांस टीम मोबाइल नेटवर्क के माध्यम से हमलावरों की तफ्तीश कर रही है। टीम लोकेशन और अन्य बिंदुओं के आधार पर हमलावरों का नेटवर्क खंगाल रही है।
घर के अंदर और बाहर की कड़ियों को जोड़ कर जांच में जुटी पुलिस
निजामाबाद। तहबरपुर थाना क्षेत्र के बसही जरमेजरपुर गांव निवासी रामजीत (50) दो भाई में बड़े थें। दोनों भाइयों की शादी हो चुकी थी। रामजीत की पत्नी शादी के चार साल बाद छोड़कर चली गई। उसे गए करीब 30 वर्ष बीत चुका लेकिन वह नहीं लौटी। वहीं रामजीत और हनुमान उसकी पत्नी के साथ घर में रहते थे। दोनों भाइयों में प्रेम था। दोनों भाई खाना खाकर सोने चले गए। रामजीत घर के बरामदे में सो रहे थे। सुबह करीब तीन बजे गोली की आवाज परिजनों को सुनाई दी तो वह भागकर बाहर निकले तो रामजीत को पेट में गोली लगी थी। उसे लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के हिस्से में तीन-तीन बीघे भूमि है। पुलिस घर के अंदर और बाहर की कड़ियों को जोड़कर जांच में जुटी हुई है।
मामला कुछ घर से भी जुड़ा हो सकता है। कारण कि मृतक का कोई भी नहीं है। वह अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ ही रहता था। जांच कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।- चिराग जैन, एसपी ग्रामीण।