फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A man posing as a bank employee duped a former bank employee of money.

Noida News: बैंककर्मी बनकर पूर्व बैंक कर्मचारी से ठगे रुपये

Mon, 10 Nov 2025 09:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
A man posing as a bank employee duped a former bank employee of money.
सेवानिवृत बैंककर्मी के साथ 18.31 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक किया और पूर्व बैंककर्मी के खाते 18.31 लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-46 में रहने वाले बुजुर्ग बैंक ऑफ इंडिया से सेवानिवृत्त हैं। बुजुर्ग और उनकी पत्नी का दिल्ली के लाजपतनगर की बैंक आफ इंडिया शाखा में खाते हैं। चार नवंबर की शाम बुजुर्ग को ठगों ने बैंककर्मी बनकर फोन किया और उनके जीवन प्रमाणपत्र को जल्द प्रमाणित कराने को कहा।
जालसाजों ने कहा कि अगर यह काम जल्द नहीं कराएंगे तब पेंशन रुक जाएगी। ठग ने घर बैठे ही जीवन प्रमाणपत्र आनलाइन प्रमाणित कराने का भी सुझाव दिया। इसके बाद जालसाज ने व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेज दी। पीड़ित ने जैसे ही फाइल को खोला वैसे उनका मोबाइल का एक्सेस जालसाजों के पास चला गया। जब अगले दिन वह एटीएम से रकम निकालने गए तब खाता खाली मिला। इसके बाद उन्होंने जानकारी की तब पता चला कि जालसाजों ने एपीके फाइल भेजकर उनके साथ ठगी की थी।
विज्ञापन

जालसाजों ने पीड़ित और उनकी पत्नी के बैंक खाते से छह बार में 18.31 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। इस मामले में एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल का कहना है कि इस मामले में साइबर थाने में मुकदमा पंजीकृत है और जांच की जा रही है। इसके लिए साइबर टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed