{"_id":"6a23307ae090dc3f4d02948e","slug":"a-major-scheme-under-the-guise-of-development-in-sultanpur-nuh-noida-news-c-25-1-mwt1001-112584-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सुल्तानपुर नूंह में विकास के नाम पर बड़ा खेल!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सुल्तानपुर नूंह में विकास के नाम पर बड़ा खेल!
विज्ञापन
-मनरेगा में जेसीबी, फर्जी हाजरी और घटिया निर्माण के आरोप, जांच की मांग तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के सुल्तानपुर नूंह गांव में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने गांव के सरपंच पर मनरेगा और अन्य सरकारी योजनाओं में भारी अनियमितताओं तथा सरकारी धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कागजों में विकास दिखाया जा रहा है, जबकि धरातल पर अधिकांश कार्य या तो अधूरे हैं या बेहद घटिया गुणवत्ता के हैं। ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता अजीज ने आरोप लगाया कि गरीबों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही मनरेगा योजना को गांव में मजाक बनाकर रख दिया गया है। उनके अनुसार मनरेगा के कार्य मजदूरों से कराने के बजाय जेसीबी मशीनों से कराए जा रहे हैं, जबकि रिकॉर्ड में मजदूरों की हाजरी लगाकर भुगतान दर्शाया जा रहा है। इतना ही नहीं, कई जॉब कार्ड ऐसे लोगों के नाम पर बनाए गए हैं जो आर्थिक रूप से संपन्न हैं। आरोप है कि इनमें सरपंच के परिजनों के नाम भी शामिल हैं। ग्रामीणों ने तालाबों के सौंदर्यीकरण में भी धांधली का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लाखों रुपये खर्च दिखाए गए, लेकिन अधिकांश तालाबों पर कोई ठोस कार्य नहीं हुआ।
एक तालाब की बनाई गई बाउंड्री पहली ही बरसात में ढह गई। ग्रामीणों का दावा है कि निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसके कारण तालाब असुरक्षित बना हुआ है और पूर्व में दो बच्चों की जान भी जा चुकी है। ग्रामीण नसीम अहमद ने आरोप लगाया कि गांव के सचिव और सरपंच की मिलीभगत से विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की जा रही हैं। कब्रिस्तान तक बनाए गए इंटरलॉकिंग रास्ते में बिना उचित बेस तैयार किए टाइलें बिछा दी गईं, जो कुछ ही समय में उखड़ने लगी हैं। वहीं हकमुद्दीन ने पेयजल व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरपंच के भाई को पंप ऑपरेटर बनाकर पानी की सप्लाई मनमाने तरीके से चलाई जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
वर्जन
मनरेगा के कार्यों में मशीनों का इस्तेमाल नियमों के विरुद्ध है। यदि शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांव के विकास कार्यों की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी।
-लक्ष्मीनारायण, एसडीएम, फिरोजपुर झिरका