{"_id":"686c1269391dd7521d0e2981","slug":"a-huge-fire-broke-out-in-a-flat-in-vihaan-green-society-of-greater-noida-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ग्रेटर नोएडा की विहान ग्रीन सोसाइटी के फ्लैट में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान; लपटें और धुआं देख फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ग्रेटर नोएडा की विहान ग्रीन सोसाइटी के फ्लैट में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान; लपटें और धुआं देख फैली दहशत
Tue, 08 Jul 2025 12:01 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:01 AM IST
सार
निवासियों का कहना है कि आग लगते ही फ्लैट में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और फ्लैट में रहने वाले लोगों के अलावा पड़ोसियों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। आग के कारण फ्लैट में धुआं फैल गया।
विज्ञापन
फ्लैट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेनो वेस्ट स्थित विहान ग्रीन सोसाइटी में सोमवार रात 11 बजे एक फ्लैट में एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग सोसाइटी के 12वें मंजिल पर स्थित फ्लैट संख्या 1206 की बालकनी में लगी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। इससे फ्लैट में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
निवासियों का कहना है कि आग लगते ही फ्लैट में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और फ्लैट में रहने वाले लोगों के अलावा पड़ोसियों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। आग के कारण फ्लैट में धुआं फैल गया। निवासियों ने गार्ड, मेंटेनेंस विभाग की टीम की मदद से तत्काल सोसाइटी में रखे फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पाने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि जब तक दमकलकर्मी पहुंचे। तब तक सोसाइटी के लोग मिलकर आग पर काबू पा चुके थे। सोसाइटी में रहने वाले दिनेश सिंह ने आरोप है आग लगने के दौरान सोसाइटी का फायर अलार्म नहीं बजा। इतना ही नहीं आपात स्थिति के लिए बनाए गए पानी के टैंक में पानी भी नहीं था और फायर उपकरण भी काम नहीं आए। यह सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर चूक है। गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने सूझबूझ दिखाई, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी।
विज्ञापन