{"_id":"68dd7efaecfdc8832d05517e","slug":"a-huge-cache-of-firecrackers-was-seized-from-two-warehouses-three-people-including-a-businessman-were-arrested-na-news-c-30-gbd1005-733219-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो गोदामों से पटाखों का जखीरा पकड़ा, कारोबारी समेत 3 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो गोदामों से पटाखों का जखीरा पकड़ा, कारोबारी समेत 3 गिरफ्तार
विज्ञापन
नगर कोतवाली में गोदाम से बरामद अवैध पटाखे। स्रोत पुलिस
गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच की टीम ने नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पक्की मोरी डासना गेट स्थित एक दुकान और दो गोदामों पर छापा मारकर 21 क्विंटल अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा है। पटाखों को कारोबारी प्रदीप कंसल ने तमिलनाडु से मंगाया था। पुलिस ने कारोबारी और उसके दो बेटों सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कारोबारी के बेटे कार्तिक कंसल और केयर टेकर वाहिद और सुनील को टीम ने गिरफ्तार कर नगर कोतवाली को सौंप दिया है। छोटे कारोबारियों को पटाखे बेचने के साथ ऑनलाइन भी ज्यादा कीमत लेकर डिलीवरी दी जा रही थी। एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने पक्की मोरी डासना गेट स्थित दुकान पर छापा मारा। जहां अवैध पटाखे का भंडार मिला।
मौके से हिरासत में लिए गए कारोबारी के बेटे कार्तिक कंसल निवासी पटेल नगर सिहानी गेट ने बताया कि उनके पिता प्रदीप कंसल ने तमिलनाडु से 21 क्विंटल पटाखे मंगाए हैं। अन्य दो गोदामों में भी पटाखों का भंडारण कर रखा है। कार्तिक कंसल की निशानदेही पर दो अन्य गोदामों पर छापा मारकर भारी मात्रा में पटाखों का जखीरा पकड़ा गया।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके से कार्तिक बंसल, वाहिद निवासी कैला भट्ठा और मूल निवासी नरौली मोहल्ला गौसिया थाना बनियाठैर जनपद संभल और सुनील कुमार निवासी रजापुर थाना कविनगर मूल पता ग्राम गढ़ी सलाम नगर थाना सलवन जिला रायबरेली को गिरफ्तार कर नगर कोतवाली को सौंप दिया है। उपनिरीक्षक सुनीत कुमार ने अवैध पटाखों का भंडारण करने वाले कार्तिक कंसल, उसके भाई नमन कंसल व पिता प्रदीप कंसल, वाहिद और सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।