फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A group of students attacked, two examinees injured

छात्रों के एक गुट ने किया हमला, दो परीक्षार्थी घायल

Sun, 29 Sep 2019 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
A group of students attacked, two examinees injured
छात्रों के एक गुट ने किया हमला, दो परीक्षार्थी घायल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईएम कॉलेज में नोटिस बोर्ड से पर्चा हटाने के कारण जूनियर और सीनियर छात्रों में विवाद हो गया। आरोप है कि जूनियर छात्रों ने अन्य साथियों को बुलाकर सीनियर छात्रों पर लाठी-डंडे, ईंट आदि से हमला कर दिया। इससे परीक्षा देने आए दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत 11 पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, हाल ही में जीएनआईएम कालेज में बीबीए अंतिम वर्ष का छात्र रवि चौहान क्लास के बाहर लगे नोटिस बोर्ड से पर्चा हटा रहा था। इस दौरान क्लास के सामने से निकल रहे बीबीए फर्स्ट ईयर के तीन छात्रों ने उन्हें टोक दिया। इस बात पर जूनियर और सीनियर छात्रों में विवाद हो गया। शिक्षकों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया, लेकिन शुक्रवार को सीनियर छात्र सिद्धार्थ चौहान, हिमांशु व रवि सेमेस्टर परीक्षा देने आए थे। आरोप है कि वह जैसे ही कालेज में पहुंचे जूनियर छात्र अक्षय भाटी, आकाश नागर व अतुल नागर ने साथियों के साथ मिलकर सिद्धार्थ व हिमांशु से मारपीट की। इसके बाद सिद्धार्थ, हिमांशु व रवि परीक्षा दिए बिना ही स्कॉर्पियो कार से लौटने लगे, लेकिन जूनियर छात्रों ने लाठी-डंडे और ईंट से हमला कर दिया। इससे सिद्धार्थ का सिर फट गया और हिमांशु के सीने में गंभीर चोट आई है। जूनियर छात्रों ने उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। घायलों को उपचार के लिए कासना स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि सिद्धार्थ की तहरीर पर ऐच्छर निवासी अक्षय भाटी, एनटीपीसी सोसायटी निवासी आकाश नागर, लडपुरा निवासी अतुल नागर और 8 अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed