फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A genuine bond of friendship was murdered for a fake chain.

Noida News: नकली चेन के लिए कर डाला दोस्ती के असली रिश्ते का कत्ल

Sun, 21 Sep 2025 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
A genuine bond of friendship was murdered for a fake chain.
मढ़न (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी निवासी मोनू श्रीवास्तव (22) की दोस्त ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या की थी। शव को गांव के नजदीक बंद पड़े ईंट भट्ठे की चिमनी में दबा दिया था। शव जल्दी गल जाए इसके लिए नमक भी डाल दिया। हत्या एक चेन के लिए हुई, जो माेनू पहने था, जिसे दोस्तों ने सोने की समझकर लूट लिया था। पुलिस को छानबीन के दौरान शक हुआ तो दो आरोपियों से पूछताछ की। उन्होंने हत्या कर शव दबाने की बात स्वीकार की। साथ ही शव जहां दबाया था वहां लेकर पहुंचे। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया। सीओ असमोली कुलदीप सिंह का कहना है कि आर्टिफिशियल गले की चेन को सोने की चेन समझने के चलते हत्या किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसमें दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन

माेनू के पिता योगेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा 15 सितंबर की रात गांव के शिव मंदिर में चल रही रामलीला देखने के लिए गया था। देर रात तक नहीं लौटा तो तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। बाद में थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पीड़ित पिता ने बताया कि वह गांव में पकौड़ी बेचते हैं और बेटा भी साथ में काम करता था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि गुमशुदगी के बाद मृतक के दोस्त अर्पित पर शक हुआ था। उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि गांव के ही बॉबी और शोभित के साथ मिलकर हत्या की थी। साथ ही बताया कि मोनू के गले में जो चेन पड़ी थी वह सोने की बताई थी। उस चेन को छीनने के लिए हत्या की और शव को चिमनी के गड्ढे में दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि गांव गुमसानी से खाबरी भोला मार्ग पर फिरासत हुसैन का ईंट भट्ठा था जो सात साल से बंद है। इसकी अब चिमनी बची है। उसके गड्ढे से ही शव को बाहर निकाला गया है। नमक पड़ा होने के चलते शव पूरी तरह खराब हो गया है। फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं। भागे हुए तीसरे आरोपी शोभित की तलाश की जा रही है।
000000
तीन भाई-बहन में दूसरे नंबर का था मोनू
माेनू के चाचा मनवीर सिंह ने बताया कि मोनू श्रीवास्तव अपने पिता के साथ गांव के अड्डे पर पकौड़ी की दुकान चलाता था। घर में मोनू का बड़ा भाई सोनू श्रीवास्तव और बहन अंजलि है। मोनू दूसरे नंबर का है। इस घटना से मां नन्हीं देवी और पिता योगेश कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है।
00000
लालच बन गया हत्या का कारण, चेन भी नकली निकली
मोनू के गले में चेन देख उसका दोस्त अर्पित लालच में आ गया था। ग्रामीणों ने बताया कि मोनू ने सोने की चेन होने की जानकारी कुछ लोगों को दी थी। अर्पित के मन में लालच आया तो उसने अपने ही गांव के दो दोस्तों को इस साजिश में शामिल किया। जब रामलीला से लेकर गए तो अंधेरे में पहुंचते ही चेन छीन ली। फिर पुलिस कार्रवाई के डर से मोनू की हत्या कर दी। शव जल्दी खराब हो जाए इसके लिए नमक का इंतजाम किया गया और शव पर डालकर दबा दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि चेन अर्पित के घर से बरामद कर ली गई है। यह आर्टिफिशियल है।

000000
युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। उसको भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। थाने में गुमशुदगी दर्ज है और अब हत्या में तरमीम किया जाएगा। युवक से छीनी गई चेन भी बरामद कर ली गई है।
-कुलदीप कुमार, सीओ, असमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed