फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A fire broke out due to short circuit in Haraula village of Noida

Noida Fire: नोएडा के एक गोदाम में लगी भीषण आग, तेज लपटें देख सभी मजदूर भागे; लाखों का नुकसान

Fri, 12 Apr 2024 10:21 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 12 Apr 2024 10:21 PM IST
सार

नोएडा के हरौला गांव में  शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गोदाम में घी और तेल होने से आग ने विकराल रूप धारण किया।

विज्ञापन
A fire broke out due to short circuit in Haraula village of Noida
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

हरौला गांव स्थित दोने और पत्तल के गोदाम में आग लग गई। सूचना पर पहुंची आठ फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से देर रात तक आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर की जा रही है। इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग की घटना से गोदाम में रखा किराने का सामान जल गया। गोदाम में तेल और घी होने के कारण लगातार आग के गोले उठ रहे थे। इसके कारण अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


आग लगने के दौरान गोदाम के अंदर करीब बीस लोग मौजूद थे। तेज लपटें उठते देख ही सभी ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि आग का दायरा बढ़ने से पहले ही सभी लोग सकुशल बाहर निकल आए। गोदाम के अंदर कई ग्राहक भी घटना के समय मौजूद थे। सोशल मीडिया पर आग लगने की घटना के कई वीडियो वायरल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोदाम में पत्तल और दोने होने के कारण आग थोड़ी ही देर में बिल्डिंग में फैल गई। एहतियातन आसपास की दुकानों और घरों में रहने वाले लोगों को बाहर निकाना गया। अग्निशमन विभाग के साथ साथ स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुटे रहे। फेज वन थाना प्रभारी भी इस दौरान पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे। 


सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आग गोदाम में प्रथम तल पर लगी थी। गोदाम के अंदर भारी मात्रा में घी और तेल रखा हुआ था, जिसके कारण आग कुछ ही देर में तीन मंजिल बिल्डिंग में फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed