फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A fine of 5 lakh will be imposed on four schools that failed to deposit the penalty.

Noida News: जुर्माना जमा नहीं करने वालों चार स्कूलों पर लगेगा पांच लाख का अर्थदंड

Wed, 16 Sep 2026 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
A fine of 5 lakh will be imposed on four schools that failed to deposit the penalty.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। एपीजे इंटरनेशनल स्कूल नोएडा व श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल ग्रेटर नोएडा को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से अंतिम नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में रिफंड की जानकारी मांगी गई है। यदि एक सप्ताह के अंदर स्कूलों की ओर से रिफंड की जानकारी नहीं दी गई तो इन्हें पांच लाख रुपये अर्थदंड के रुप में और देने होंगे। वहीं रामाज्ञा स्कूल (सेक्टर-50) और बाल भारती पब्लिक स्कूल, सेक्टर-21 की ओर से अब तक एक लाख रुपये का जुर्माना जमा नहीं किया गया है। इन्हें भी अंतिम नोटिस जारी किया गया है। अब उन्हें छह लाख रुपये जमा करने होंगे।


जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर निगरानी के बीच जिला शुल्क नियामक समिति ने स्कूलों पर चार अगस्त को एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया था। स्कूल प्रबंधन को सात दिन के भीतर रकम जमा कर इसकी रसीद समिति के कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा गया था,लेकिन स्कूलों की ओर से निर्देशों को नहीं माना गया है। जिन्होंने मना वह भी अन्य जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं। ऐसे स्कूलों पर अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



इस खाते में जमा करनी होगी रकम
नोटिस में विद्यालय को जिला शुल्क नियामक समिति के खाता संख्या 38448169467 में एक लाख रुपये जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। रकम जमा कराने के लिए आईएफएससी कोड भी नोटिस में दर्ज किया गया है। स्कूल प्रबंधन को भुगतान के बाद उसकी रसीद समिति के कार्यालय में जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed