{"_id":"68ddc874d4f39c574e0952a6","slug":"a-film-on-gandhi-was-shown-to-the-girl-students-na-news-c-245-1-kht1002-138694-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: छात्राओं को दिखाई गांधी पर आधारित फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: छात्राओं को दिखाई गांधी पर आधारित फिल्म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर कॉलेज के इतिहास विभाग की ओर से छात्राओं को गांधी के जीवन और उनकी विचारधारा से अवगत कराने के लिए आई किल्ड बापू नामक फिल्म दिखाई गई। इसके माध्यम से छात्राओं को गांधीजी के जीवन, सत्य-अहिंसा के सिद्धांतों और देश की आजादी में उनके योगदान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कॉलेज प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि गांधी के सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और हमें अपने जीवन में सत्य, अहिंसा और सादगी को अपनाना चाहिए। इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष रेनू शर्मा ने विद्यार्थियों को कहा कि गांधी का जीवन युवा पीढ़ी के लिए आदर्श है। इस मौके पर प्रो.सुरेश और प्रो. ममता उपस्थित रहे।