Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A drain will be built near the Badarpur flyover, which will provide relief from waterlogging.

Noida News: बदरपुर फ्लाईआवर के पास बनेगा नाला, जलभराव से मिलेगी निजात

Wed, 01 Oct 2025 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
A drain will be built near the Badarpur flyover, which will provide relief from waterlogging.
एनएचएआई की तरफ से होगा निर्माण, नवंबर की शुरुआत में टेंडर प्रकिया पूरी होगी
विज्ञापन


----------------
4.35 किमी लंबा होगा नाला
06 माह में पूरा होगा निर्माण

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। बदरपुर फ्लाईओवर व आसपास के इलाकों में हर साल मानसून के मौके पर जलभराव से जूझने वाले लोगों को राहत मिलेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 24.48 करोड़ रुपये की लागत से 4.35 किलोमीटर लंबा नाला बनाने की योजना तैयार की है। यह प्रोजेक्ट छह महीने में पूरा होगा और नवंबर की शुरुआत तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।



एनएचएआई की परियोजना रिपोर्ट के अनुसार, नया नाला दिल्ली व हरियाणा के दोनों हिस्सों में बनेगा। यह दो मीटर गहरा और दो मीटर चौड़ा होगा जिसे भारी भार सहने की क्षमता के साथ डिजाइन किया गया है। इसके बनने के बाद मथुरा रोड, महरौली-बदरपुर रोड, बदरपुर गांव और आसपास के क्षेत्रों में होने वाला जलभराव समाप्त हो जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि मथुरा रोड पर मौजूदा नाले दशकों पहले बने थे लेकिन अब इन पर ताजपुर पहाड़ी, मोलड़बंद एक्सटेंशन, बदरपुर एक्सटेंशन, बदरपुर गांव और मोहन बाबा नगर जैसी बड़ी कॉलोनियों का गंदा पानी गिरता है जहां लाखों लोग रहते हैं। इससे भारी बारिश में 3 से 4 फुट तक जलभराव हो जाता है। मौजूदा नालों की एक दशक से ठीक से सफाई भी नहीं हुई है जिससे यह अक्सर जाम हो जाते हैं। इस बार रिकॉर्ड बारिश के कारण सफाई के बावजूद सड़कों पर पानी भर गया। नए नाले को 30 से 40 साल की आयु को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा जिससे यह समस्या स्थायी रूप से खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

गडकरी से मुलाकात के बाद मिली थी मंजूरी

एनएचएआई के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया नवंबर की शुरुआत तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद छह महीने के भीतर ड्रेनेज सिस्टम बनकर तैयार होगा। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो अगले मॉनसून में बदरपुर और आसपास के इलाकों को जलभराव की समस्या से राहत मिल जाएगी। दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी इस प्रोजेक्ट को लेकर 9 सितंबर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी जिसके बाद इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed