Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A double murder occurred in Rohtak...one youth was shot and the other was beheaded.

Noida News: रोहतक में डबल मर्डर...एक युवक को गोली मारी, दूसरे की गला काटकर हत्या

Thu, 23 Oct 2025 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
A double murder occurred in Rohtak...one youth was shot and the other was beheaded.
फतेहपुरी कॉलोनी वासी मनीष। फाइल फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




रोहतक। शहर की फतेहपुरी कॉलोनी में बुधवार रात दोस्तों के साथ बैठे दो युवकों की आपसी रंजिश में हत्या कर दी गई। आरोपी दोस्तों ने ही कहासुनी में वारदात को अंजाम दिया है। एक पक्ष के सुमित (21) के सीने में गोली मारकर और दूसरे पक्ष के मनीष की कुल्हाड़ी व फरसे से गला काटकर हत्या कर दी। दोनों युवक फतेहपुरी कॉलोनी के रहने वाले थे। हत्या की सूचना पर डीएसपी दलीप सिंह मौके पर पहुंचे। देर रात तक केस दर्ज नहीं हो पाया था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फतेहपुर कॉलोनी निवासी मनीष (40) नगर निगम की गाड़ी चलाता था। उसका पड़ोसी वीके उर्फ विक्की से सात साल से झगड़ा चल रहा था। बुधवार रात को विक्की, मनीष और उनके साथी काॅलोनी में बैठे थे। उनके साथ सुमित भी था। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस झगड़े में किसी ने गोली चला दी जो सुमित के सीने में लगी। सुमित लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। परिजनों व आसपास के लोगों ने उसे गंभीर हालत में पीजीआई पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वह अविवाहित था।
विज्ञापन


इसी दाैरान वीके उर्फ विक्की व उसके साथियों ने तैश में आकर मनीष पर हमला कर दिया। हमलावरों ने फरसे व कुल्हाड़ी से मनीष की गर्दन, मुंह व सिर पर कई वार किए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर वारदात से जुड़ी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------



फतेहपुरी कॉलोनी में दो युवकों की हत्या हो गई। फिलहाल, कुछ भी कहना मुश्किल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवा दिए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।

- दलीप सिंह, डीएसपी
-----------
सात साल पहले भी हुआ था सुमित व मनीष में झगड़ा
माई सिटी रिपोर्टर

रोहतक। फतेहपुरी कॉलोनी में रहने वाले पड़ोसी सुमित व मनीष की हत्या के बाद से इलाके में सन्नाटा पसरा है। इनके बीच सात साल पहले भी झगड़ा हुआ था। उस समय पंचायत के बाद इनमें समझौता हो गया था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुमित व मनीष पड़ोसी हैं। इनके घरों के बीच महज एक प्लाट है। दोनों में सात साल पहले झगड़ा हुआ था। पंचायत ने दोनों के बीच सुलह करा दी थी। इसके बाद सब ठीक चल रहा था। बुधवार को कुछ युवक गली के एक प्लाॅट में बैठे थे। यहां इनके बीच खूनी संघर्ष हो गया।




पांच बच्चों के सिर से छिन गया पिता का साया

मनीष तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह पांच बच्चों का पिता था। इसमें चार बेटियां व एक बेटा है। इनके सिर से पिता साया छिन गया है। सबसे बड़ी बेटी अंजलि 15 साल की है। इसके बाद प्रीति, गायत्री, हिमांशी हैं। सबसे छोटा बेटा पांच साल का एकलव्य है।

फतेहपुरी कॉलोनी वासी मनीष। फाइल फोटो

फतेहपुरी कॉलोनी वासी मनीष। फाइल फोटो

फतेहपुरी कॉलोनी वासी मनीष। फाइल फोटो

फतेहपुरी कॉलोनी वासी मनीष। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed