Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A deal was made for five Biswa, one bigha of land was taken in writing

Noida News: पांच बिस्वा का सौदा हुआ, लिखा ली एक बीघा जमीन

Sun, 12 Oct 2025 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
A deal was made for five Biswa, one bigha of land was taken in writing
सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र में एक लेखपाल ने एससी-एसटी वर्ग की महिला को झांसा देकर पांच बिस्वा की जगह एक बीघा जमीन बैनामा करवा दी। पुलिस से मदद नहीं मिलने पर पीड़िता ने अदालत की शरण ली। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट आबिद शमीम की अदालत ने मामले में प्रभारी निरीक्षक म्योरपुर को लेखपाल और खरीदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीओ से विवेचना कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

म्योरपुर के पतेरी गांव की रहने वाली यशोदा ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल कर अवगत कराया था कि उसने अपनी जमीन पर किसान क्रेडिट कार्ड का लोन ले रखा था। उसकी भरपाई के लिए वह पांच बिस्वा जमीन बेचना चाहती थी। आरोप है कि सुपाचुआ लेखपाल राघवेंद्र उसके पास आया और उसे पट्टे में मिली जमीन के कागजात मांगे। कहा कि उसकी जमीन बेचवाकर लोन भर देगा। विश्वास में आकर उसने लेखपाल को खतौनी दे दी। आरोपों के मुताबिक उसने इसका फायदा उठाकर धोखे में रखते हुए पांच बिस्वा की जगह एक बीघा जमीन अपने खास आदमी लाल मोहर शाह निवासी फाटपखना, थाना म्योरपुर के नाम बैनामा करवा दी। उसे इस बात की जानकारी तब हुई जब गत दो सितंबर को उसकी जमीन पर बाउंड्री निर्माण के लिए ईंट गिराया जाने लगा। आरोप है कि विरोध पर मारपीट की गई। थाने में प्रार्थना पत्र पर सुनवाई नहीं हुई तो अदालत की शरण ली।
विज्ञापन

--
जानलेवा हमले में नहीं दी जा सकती राहत, अर्जी खारिज :
सोनभद्र। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट आबिद शमीम की अदालत ने युवक पर जानलेवा हमले के मामले में किसी तरह की राहत से इंकार कर दिया है। आरोपी आकाश सिंह की ओर से न्यायालय में दाखिल जमानत अर्जी खारिज कर दी है। अर्जी में कहा गया था कि वह अपनी माता के लिए दवा लेकर वापस आ रहा था। उस दौरान पीड़ित का दूसरे से विवाद हो रहा था। उसी दौरान वह नशे की हालत में पत्थर पर गिर गया जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। न्यायालय ने पाया वर्ष 2023 में हुई मारपीट के प्रकरण में चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी गई है। आरोपी गत 29 सितंबर से जिला कारागार में निरुद्ध है। पीड़ित सुधाकर कुमार की ओर से आरोप लगाया गया है कि वह खाना खाकर कांशीराम काॅलोनी स्थित आवास जा रहा था, तभी उस पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया गया। चिकित्सकीय परीक्षण रिपोर्ट में पीड़ित के शरीर में तीन जगह चोट और सिर का दाहिना पैराटिकल बोन टूटा पाया गया है। न्यायालय ने कहा कि जो तथ्य-परिस्थितियां सामने आई हैं उसको देखते हुए जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed