फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A criminal carrying a reward of Rs 10,000 was shot in a police encounter.

Noida News: पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार के इनामी बदमाश को गोली लगी

Mon, 04 Sep 2023 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
A criminal carrying a reward of Rs 10,000 was shot in a police encounter.
पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली
विज्ञापन

- कोतवाली फेज-3 पुलिस के साथ सेक्टर 71 के पास हुई मुठभेड़
माय सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कोतवाली फेज-3 पुलिस के साथ रविवार देर रात को हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। सेक्टर-71 में हुई मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश की पहचान मूलरूप से बदायूं निवासी नेपाल के रूप में हुई है। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। कोतवाली पुलिस की टीम आरोपी से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।
कोतवाली फेज-3 पुलिस के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की टीम रविवार देर रात को सेक्टर-71 के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगा। पुलिस की टीम ने उसका पीछा शुरू कर दिया। इसे देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार बदमाश के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाश वर्ष 2017 से कोतवाली फेज-3 से वांटेड चल रहा था। आरोपी पर एक दर्जन से अधिक चोरी और लूट समेत अन्य मामले दर्ज हैं। उसके पास से दिल्ली से चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed