फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A cleaner misbehaved with a woman in the post-mortem house in Noida

लाशों के बीच अय्याशी: पोस्टमार्टम हाउस में शख्स ने महिला संग किया अश्लील कृत्य, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Thu, 22 Aug 2024 06:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 22 Aug 2024 06:13 PM IST
सार

पोस्टमार्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स वहां पर मौजूद महिला के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहा है।

विज्ञापन
A cleaner misbehaved with a woman in the post-mortem house in Noida
पोस्टमार्टम हाउस में महिला संग अय्याशी करता सफाईकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस को ही कर्मचारियों ने अय्याशी का अड्डा बना दिया। यहां महिला को लेकर लाशों के बीच शारीरिक संबंध बनाए जा रहे थे। इस अय्याशी का वीडियो सामने आने के बाद अब हंगामा खड़ा हो गया है। आनन-फानन जहां सीएमओ ने इस मामले में जांच बैठा दी। वहीं शाम तक तीन कर्मचारियों को इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस बृहस्पतिवार सुबह हरकत में आए। डीएम मनीष वर्मा की फटकार के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक तहरीर इस मामले में कार्रवाई के लिए थाना सेक्टर-126 में डिप्टी सीएमओ डॉ. आरपी सिंह की तरफ से भेजी गई। तहरीर में सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस में एक घटना के अश्लील वीडियो की जानकारी दी गई। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग भी पुलिस से की गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने भी सक्रियता दिखाई। शाम तक इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने की। एक आउटसोर्स के कर्मचारी शेर सिंह की सेवा भी सीएमओ ने समाप्त कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो में शामिल कर्मचारियों की एक जांच विभागीय स्तर पर भी कराई जा रही है। इसके लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है। इसमें डिप्टी सीएमओ डॉ. आरपी सिंह के अलावा डिप्टी सीएमओ डॉ. जैस लाल और फोरेंसिक मेडिसिन एक्सपर्ट जिला अस्पताल डॉ. रिषभ कुमार को रखा गया है। सीएमओ के आदेश के बाद टीम ने अपनी जांच भी शुरू कर दी। दोपहर बाद जांच के लिए टीम पोस्टमार्टम हाउस पहुंची।

विज्ञापन

13 अगस्त से ही अधिकारियों की जानकारी में था वीडियो
आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि वायरल वीडियो 12 अगस्त को बनाया गया था। 13 अगस्त को यह वीडियो सीएमओ कार्यालय के अधिकारियों के पास भी पहुंच गया था। इसके बाद भी एक सप्ताह गुजर गया। इस वीडियो पर सीएमओ कार्यालय की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब यह वीडियो किसी तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद ही अधिकारी नींद से जागे और इस मामले में कार्रवाई शुरू की। यह सीधे तौर पर अधिकारियों की लापरवाही की तरफ इशारा करता है।

फिर से पोस्टमार्टम हाउस ने लगाया दाग
इसी साल जून में पोस्टमार्टम हाउस ने गौतमबुद्धनगर के जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के ऊपर बदनुमा दाग लगाया था। यहां अचानक से बड़ी संख्या में पहुंची लाशों के चलते अव्यवस्था फैल गई। खराब पड़े डीप फ्रीजर की वजह से लाशों को सड़ने के लिए छोड़ दिया गया। अब इस अय्याशी के अश्लील वीडियो ने दोबारा से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के ऊपर दाग लगाने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed