फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A centre for testing bio products will be set up

Noida News: मेडिकल डिवाइस पार्क में बायो प्रोडक्ट की जांच के लिए बनेगा केंद्र

Mon, 25 Aug 2025 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
A centre for testing bio products will be set up
- यमुना प्राधिकरण कॉमन फेसिलिटी के रूप में इसे करेगा विकसित
विज्ञापन

- उद्यमियों को कैंपस के अंदर टेस्ट रिपोर्ट लेने में नहीं होगी दिक्कत

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मेडिकल डिवाइस पार्क में चिकित्सा उपकरण और फार्मास्युटिकल्स से जुड़े उत्पाद बनाने वाली कंपनियों को बायो-प्रोडक्ट टेस्टिंग की सुविधा भी मौके पर ही मिल जाएगी। यमुना सिटी में सेक्टर-28 में विकसित हो रहे मेडिकल डिवाइस पार्क में ही इस सुविधा का विकास यीडा करेगा। ऐसे में निर्यात या चिकित्सा संस्थानों को आपूर्ति से पहले इस जरूरी टेस्टिंग के लिए उद्यमियों को किसी थर्ड एजेंसी की आवश्यकता नहीं रह जाएगी।
यीडा की योजना है कि सेक्टर-28 में भूखंड एफ-14 पर इसके लिए बायो मैटेरियल टेस्टिंग बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। अगले महीने तक एजेंसी का चयन कर जल्दी ही यहां काम भी शुरू कराना है। सात महीने में यह बिल्डिंग बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बाद यहां एजेंसी को जरूरी उपकरण लगाने होंगे जिससे इसे सुचारू किया जा सके। प्राधिकरण इसके लिए चार साल का अनुभव रखने वाली एजेंसी की तलाश में है जिससे जरूरी जांचें यहां होने में दिक्कतें नहीं आएं।
विज्ञापन

अधिकारियाें का कहना है कि इस प्रोजेक्ट पर प्राधिकरण करीब 6.52 करोड़ रुपये खर्च करेगा। यह सुविधा इसलिए विकसित करना जरूरी है जिससे यहां आने वाली कंपनियों को एक ही छत के नीचे सभी जरूरी सुविधाएं दी जा सकें। इसीलिए, यहां प्रशासनिक भवन के अलावा कई दूसरी सुविधाएं और लैब यीडा कर रहा है। केवल तकनीकी रूप से ही कैंपस को तैयार नहीं किया जा रहा है। यहां सेवाएं देने वाली कार्मिकों के लिए फूडकोर्ट, गेमिंग जोन और क्लब जैसी सुविधाएं भी यहां विकसित की जाएंगीं। इसके लिए भी कवायद प्राधिकरण पहले ही शुरू कर चुका है।---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed