{"_id":"68ee98ef2752dae92e0857f1","slug":"a-case-was-registered-in-the-rape-case-on-the-orders-of-the-ssp-na-news-c-169-1-sagr1026-158500-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दुष्कर्म के मामले में एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दुष्कर्म के मामले में एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज
Wed, 15 Oct 2025 12:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
टूंडला। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके न्याय की गुहार लगाने वाली युवती की तहरीर पर टूंडला थाने में केस दर्ज हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दुष्कर्म के गंभीर मामले में आरोपी के खिलाफ केस हुआ है।
लाइनपार क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी आशीष कुमार ने चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने पीड़िता के कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए थे। इन्हीं फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पिछले तीन साल से लगातार पीड़िता का यौन शोषण कर रहा था। युवती ने अपनी पीड़ा बताते हुए एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर जारी किया था। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी आशीष कुमार के विरुद्ध दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।