फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A case has been filed against the secretary for embezzling 233 bags of fertilizer.

Noida News: खाद की 233 बोरी के गबन में सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 29 Oct 2025 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
A case has been filed against the secretary for embezzling 233 bags of fertilizer.
किसानों से बात करते अपर जिला सहकारी अधिकारीखाद लेने के लिए लाईन में इंतजार करते किसान - फोटो : प्रेम प्रकाश उर्फ दीपू सोनकर। फाइल फोटो
किसानों की शिकायत के बाद हुई जांच में सामने आई गड़बड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। खाद की 233 बोरियों के गबन के आरोप में बी पैक्स मऊरानीपुर समिति के सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। किसानों की शिकायत के बाद हुई जांच में गड़बड़ी सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है।
सहकारी समिति पर सोमवार को 500 बोरी खाद वितरण के लिए आई थी। रोस्टर के अनुसार ग्राम बड़ागांव व रौनी के किसानों को खाद दी जानी थी। सूची के अनुसार किसानों को खाद दी जा रही थी, लेकिन शाम को सूची के अतिरिक्त किसानों को खाद दी गई। यह शिकायत किसानों ने उपजिलाधिकारी से की। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ने नायब तहसीलदार अमित कुमार मुद्गल को जांच के लिए भेजा। जांच के दौरान कई बोरियों का ब्योरा नहीं मिल सका। समिति स्टाफ भी इस संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर नायब तहसीलदार ने रात 8 बजे सहकारी समिति पर ताला लगा दिया और दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। साथ ही इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी गई। जिलाधिकारी के आदेश पर अपर जिला सहकारी अधिकारी अखिलेश कुमार, एडीओ कोऑपरेटिव कौशलेंद्र सिंह चौहान व नायब तहसीलदार अमित कुमार मुद्गल सहकारी समिति जांच करने पहुंचे। यहां पर स्टॉक को देखा गया। यहां वितरित बोरियों और उपलब्ध स्टॉक की मिलान की गई। खासी संख्या में खाद की बोरियों का ब्योरा नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

इस पर अपर जिला सहकारी अधिकारी अखिलेश कुमार ने मऊरानीपुर थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मऊरानीपुर थाना पुलिस ने बी पैक्स समिति के सचिव राजीव चतुर्वेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन पर डीएपी की 233 बोरियों को खुर्द-बुर्द कर 13,15,187 रुपये के गबन का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed