फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A budget of Rs 18 crore was received for the restoration of the Eastern Yamuna Canal.

Noida News: पूर्वी यमुना नहर की पुनर्स्थापना के लिए 18 करोड़ का बजट मिला

Sat, 04 Oct 2025 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
A budget of Rs 18 crore was received for the restoration of the Eastern Yamuna Canal.
पूर्वी यमुना नहर l फाइल फोटो - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। पूर्वी यमुना नहर की पुनर्स्थापना के लिए शासन से 48 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हो गया है और इसके लिए 18 करोड़ रुपये की किस्त जारी हो गई है। जल्द ही इसके लिए कार्य शुरू किया जाएगा। इससे सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद के किसानों को फायदा मिलेगा।
रालोद के छपरौली से विधायक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से निकलने वाली पूर्वी यमुना नहर सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद होकर दिल्ली तक जाती है। 204 किमी लंबी पूर्वी यमुना नहर की पहले 4400 क्यूसेक पानी की क्षमता थी। मौजूदा समय में नहर की 50 फीसदी पानी की क्षमता रह गई है। 195 साल पुरानी पूर्वी यमुना नहर का स्वरूप बदल गया। नहर के किनारे कमजोर होने से पानी की क्षमता घटती चली गई है। बताया कि विधानसभा में मुद्दा उठाने के बाद पूर्वी यमुना नहर का सर्वेक्षण कराया गया। इसके बाद में सहारनपुर, शामली, बागपत और गाजियाबाद जिले तक 204 किमी पूर्वी यमुना नहर का पुनर्स्थापना का मामला आश्वासन समिति की बैठक में रखा गया।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि पुनर्स्थापना व पुलों के निर्माण के लिए 48 करोड़ रुपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति मिल गई है और 18 करोड़ रुपये की किस्त जारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के संयुक्त सचिव रमाकांत वर्मा ने नहर की पुनर्स्थापना व पुलों के निर्माण के लिए किस्त जारी करते हुए जल्द कार्य शुरू कराने की बात कही है। अब जल्द ही इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कार्य शुरू होने से किसानों को काफी लाभ मिलेगा और किसान भी समय से अपनी फसलों की सिंचाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed