फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A 300-tonne bio-CNG plant will be set up in Astauli.

Noida News: अस्तौली में लगेगा 300 टन का बायो सीएनजी प्लांट

Wed, 22 Apr 2026 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
A 300-tonne bio-CNG plant will be set up in Astauli.
ग्रेटर नोएडा। अस्तौली में कूड़े से गैस बनाने का प्लांट लगेगा। 800 टन क्षमता से अलग यह दूसरा प्लांट होगा। इसे निजी कंपनी के सहयोग से संचालित किया जाना है। प्राधिकरण का दावा है कि इससे कूड़े की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गाैतम का कहना है कि जैव कचरे से कंप्रेस्ड बायो गैस बनाने का काम यह प्लांट करेगा। इसमें गीला कचरा उपयोग किया जाना है। कंपनियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं जिससे प्रजेंटेशन के जरिए सही कंपनी का चयन हो सके। 28 अप्रैल को कंपनियों के साथ एक बैठक भी इस प्रोजेक्ट के लिए प्राधिकरण करेगा। अगले महीने आरएफपी की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा जिससे कंपनी जल्दी काम शुरू कर सके। 25 साल के लिए कंपनी को यह प्लांट लगाने और संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी जानी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed