फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A 30 meter wide road will be built to east of airport

Noida Airport: एयरपोर्ट के पूर्व में बनेगी 30 मीटर चौड़ी सड़क, चार गांवों की 6.9278 हे. जमीन का होगा अधिग्रहण

Sun, 07 Sep 2025 10:23 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 07 Sep 2025 10:23 PM IST
सार

जेवर में नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण कार्य चल रहा है। एक रनवे के साथ इस साल एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल से यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण हो रहा है।

विज्ञापन
A 30 meter wide road will be built to east of airport
जेवर एयरपोर्ट - फोटो : X @jewar_airport

विस्तार

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की पूर्वी दिशा में 30 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होगा। इसका प्रयोग कार्गो टर्मिनल के साथ-साथ फायर और वीआईपी मूवमेंट के लिए किया जाएगा। सड़क के निर्माण के लिए प्रशासन ने अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रविवार को जमीन पर कब्जा लेने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए। एक माह के अंदर जमीन पर कब्जा लिया जाएगा। भविष्य में इस सड़क को 60 मीटर चौड़ा भी किया जा सकेगा।

विज्ञापन

जेवर में नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण कार्य चल रहा है। एक रनवे के साथ इस साल एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल से यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण हो रहा है। इसी के तहत पूर्वी दिशा में भी 60 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होगा, लेकिन पहले चरण में 30 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। भविष्य में इस सड़क को 30 मीटर और चौड़ा किया जा सकता है।

उसी हिसाब से प्रशासन 6.9278 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करेगा। अफसरों ने बताया कि यह जमीन रोही, रन्हेरा, पारोही और दस्तमपुर गांव की होगी। रविवार को जमीन पर कब्जा लेने का नोटिस जारी कर दिया गया है। एक माह के अंदर जमीन पर कब्जा लिया जाएगा। सड़क का प्रयोग कार्गों टर्मिनल के वाहन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल व एंबुलेंस भी कर सकेंगे आवागमन 
साथ ही दमकल वाहन व एंबुलेंस भी आवागमन कर सकेंगे। वीआईपी भी सड़क का प्रयोग कर सकते है। अगर किसानों को जमीन से संबंधित किसी भी तरह की बात रखनी है तो वो 6 अक्तूबर तक ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा-2 स्थित अपर जिलाधिकारी भू आधिपत्य कार्यालय में आ सकते हैं। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक उनकी बात सुनी जाएगी। हालांकि अभी जमीन अधिग्रहण का मुआवजा तय नहीं हुआ है। इस संबंध में शासन स्तर से फैसला लिया जाएगा। 

विज्ञापन

एयरपोर्ट के पूर्वी दिशा में 30 मीटर सड़क का निर्माण होगा। नोटिस जारी कर जमीन पर एक माह के अंदर कब्जा लिया जाएगा। अगर किसी किसान को दावा या अपना हित रखना है तो कार्यालय में आ सकते हैं। -बच्चू सिंह, अपर जिलाधिकारी (भू-आधिपत्य)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed