फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A 121 meter long sky walk will be built from Sector-15 metro station to IOCL

Noida News: सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन से आईओसीएल तक बनेगा 121 मीटर लंबा स्काई वॉक

Sat, 08 Nov 2025 03:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
A 121 meter long sky walk will be built from Sector-15 metro station to IOCL
मेट्रो स्टेशन से सीधे स्काई वॉक के जरिये पुलिस चौकी से आगे सेक्टर-14 की ओर जाने की सुविधा मिलेगी
विज्ञापन

15.4 करोड़ रुपये होगी लागत
10 मीटर चौड़ा स्काई वॉक बनेगा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-1 के इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) को जोड़ते हुए 121 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा स्काई वॉक बनेगा। इससे सड़क पार करने वालों को राहत मिलेगी। नोएडा प्राधिकरण ने इसका टेंडर निकाला है। इसकी लागत 15.4 करोड़ रुपये होगी।
स्काई वॉक को बीओटी (बिल्ट, ऑपरेट, ट्रांसफर) के आधार पर बनेगा। जो एजेंसी बनाएगी उसके पास स्काई वॉक पर विज्ञापन लगाने का अधिकार होगा। इससे कंपनी अपनी लागत निकाल सकेगी। 11 साल बाद इसे प्राधिकरण को सौंप देगी। प्राधिकरण के जीएम आरपी सिंह ने बताया कि टेंडर के बाद एजेंसी चयन होने पर इसे छह से आठ माह में तैयार कराया जाएगा। प्राधिकरण को 11 वर्षों में करीब 15 करोड़ के राजस्व की भी प्राप्ति होगी।
विज्ञापन


सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली की ओर से दो रास्तों से आने वाले वाहनों का दबाव रहता है। नोएडा के उद्योग मार्ग पर यातायात का भारी दबाव होता है। मेट्रो स्टेशन के नीचे से डीएससी रोड दूसरे स्टेशनों को जोड़ता है। ऐसे में पैदल सड़क पार करने में लोगों को दिक्कत होती है। इसके समाधान की मांग कई साल से की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है योजना

सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों को सीढ़ियों के रास्ते नीचे मुख्य सड़क पर न उतरकर स्काई वॉक के सहारे पुलिस चौकी से आगे सेक्टर-14 की ओर जाने की सुविधा मिलेगी। इसकी मदद से लोगों को मुख्य सड़क पर चौराहे और दूसरे अन्य रास्तों से आने वाले वाहनों के बीच से सड़क पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-14 को जोड़ने वाले स्काई वॉक के बीच में सेक्टर-14 के कोने से एक और स्काई वॉक निकलेगा जो सेक्टर-1 इंडियन ऑयल बिल्डिंग तक जाएगा। उद्योग मार्ग जाने वाले यात्रियों को मेट्रो स्टेशन से यहां आकर उतरना होगा। इससे मेट्रो स्टेशन जाने वाले लोगों को खासी सुविधा होगी। मेट्रो स्टेशन से निकलने के बाद बीच में दो स्थानों पर उतरने की व्यवस्था रहेगी। एक एस्कलेटर आईओसीएल के पास होगा। एक लिफ्ट और एस्कलेटर स्काई वॉक के दाएं मुड़ने वाली सड़क पर उतरेगा। यह स्काई वॉक डीएससी रोड और उद्योग मार्ग को क्रॉस करेगा। इसका एक और फायदा यह भी होगा कि मेट्रो से उतरने के बाद यात्रियों को सड़क क्रॉस नहीं करना होगा। वह चाहें तो सेक्टर-1, 2, 14, आदि जा सकेंगे।


सेल्फी प्वॉइंट और बैठने की होगी व्यवस्था
स्काई वॉक में बैठने की भी व्यवस्था होगी। यहां बेंच आदि लगेंगे। इसके अलावा सेल्फी प्वॉइंट भी बनाया जाएगा ताकि लोग इसका आनंद ले सकें। एलईडी डिस्प्ले लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed