{"_id":"608458858ebc3ee9243ecd20","slug":"970-corona-positive-found-in-noida-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में कोरोना: शनिवार को सामने आए 970 नए मामले, छह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में कोरोना: शनिवार को सामने आए 970 नए मामले, छह की मौत
Sat, 24 Apr 2021 11:12 PM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:12 PM IST
सार
नोएडा में बीते 24 घंटे के दौरान कुल 970 नए संक्रमित मरीज मिले। 6 मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा में बीते 24 घंटे के दौरान कुल 970 नए संक्रमित मरीज मिले। 6 मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इनमें से चार मरीजों सेक्टर-39 कोविड अस्पताल व दो की कासना स्थित जिम्स में मौत हुई है। हालांकि, 363 मरीजों कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन
जिले में अब तक 29166 लोग बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, संक्रमण से मौत का आंकड़ा 143 तक पहुंच चुका है। सक्रिय केसों की संख्या 5379 है। शुक्रवार को पहली बार जिले में रिकॉर्ड 1064 मरीज मिले थे। वहीं, 9 लोगों की मौत हुई थी। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 34688 पहुंच चुका है। वहीं, जिले में संक्रमण से बचाव के लिए लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस क्रम में शनिवार को जिले के 90 केंद्रों पर कुल 6840 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें से 3666 लोगों को सरकारी अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र और 3174 लोगों को निजी अस्पतालों में टीके लगाए गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि 60 साल या इससे अधिक आयु वाले 860 लोगों को पहली डोज, 1882 को दूसरी डोज दी गई। 45 से 59 साल के बीच के 3417 लोगों को पहली व 486 को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा 27 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली व 91 को दूसरी डोज दी गई। फ्रंटलाइन वर्करों में से 19 को पहली व 58 को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन