फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   9,500 tablets stolen from Gorakhpur BRD de-addiction centre, documents burnt in.

Gorakhpur News: बीआरडी के नशामुक्ति केंद्र से दवा की 9,500 गोलियां चोरी, दस्तावेज जलाए

Thu, 27 Nov 2025 12:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 27 Nov 2025 12:40 AM IST
सार

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर पहले ओएसटी कक्ष में घुसे। यहां उन्होंने रजिस्ट्रेशन रजिस्टर और टेबल पर रखे कागजात जला दिए। इसके बाद मानसिक रोग विभाग की ओपीडी के मुख्य दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। विभाग की आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखीं दो मिलीग्राम की 9,500 गोलियां चोरी कर लीं।

विज्ञापन
9,500 tablets stolen from Gorakhpur BRD de-addiction centre, documents burnt in.
मेडिकल कॉलेज के नशा मुक्ति केंद्र में लगी आग के बाद का नजारा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में संचालित नशामुक्ति केंद्र (ओएसटी) में मंगलवार शाम दो मिलीग्राम की दवा की करीब 9,500 गोलियां चोरी कर ली गईं। विभाग में रखे कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जले मिले।

विज्ञापन


जानकारी होने पर विभागाध्यक्ष ने प्राचार्य को इसकी सूचना दी। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर पहले ओएसटी कक्ष में घुसे। यहां उन्होंने रजिस्ट्रेशन रजिस्टर और टेबल पर रखे कागजात जला दिए। इसके बाद मानसिक रोग विभाग की ओपीडी के मुख्य दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखीं दो मिलीग्राम की 9,500 गोलियां चोरी कर लीं। ये सभी दवाएं नाक के माध्यम से उन मरीजों को दी जाती थीं, जो नशा छोड़ने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

दवाओं की चोरी और दस्तावेज जलाने पर ओएसटी की पूरी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। विभागाध्यक्ष ने घटना की लिखित सूचना कॉलेज प्राचार्य को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से मानसिक रोग विभाग में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन अब तक सुरक्षा में कोई सुधार नहीं हुआ। विभाग में लगे सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से खराब पड़े हैं।


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। कॉलेज प्रशासन भी आंतरिक जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed