फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   साईं मंदिर में बच्ची मिली

साईं मंदिर में बच्ची मिली

Thu, 22 Nov 2018 06:39 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 06:39 AM IST
विज्ञापन
साईं मंदिर में बच्ची मिली
हेडिंग: लहूलुहान हालत में मिली साढ़े तीन साल की बच्ची
विज्ञापन

पुलिस ने इलाज कराने के बाद चाइल्ड लाइन को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-125 स्थित साईं मंदिर के पास मंगलवार शाम को साढ़े तीन साल की बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। उसके सिर व शरीर पर गहरे चोट के निशान हैं। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने बच्ची का अस्पताल में इलाज कराया। इसके बाद चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया। अभी बच्ची के माता-पिता के बारे में जानकारी नहीं ंमिल पाई है। आशंका जताई जा रही है कि माता-पिता ने ही बच्ची को मंदिर के पास छोड़ा है।
पुलिस के मुताबिक, एक शख्स ने पुलिस को मंदिर के पास बच्ची के होने की सूचना दी। कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह और पीआरवी 1841 मौके पर पहुंची। लहूलुहान बच्ची कराह रही थी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार सुबह बच्ची को होश आया तो उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की गई। बच्ची ने बताया कि उसकी मां का नाम रुबिना है और पिता का नाम निजाम है, लेकिन वह अपना नाम और घर का पता नहीं बता पाई। इसके अलावा सिर पर चोट लगने का कारण भी नहीं बता पाई। बच्ची की हालत अब खतरे से बाहर है। उसे सेक्टर-70 स्थित शेल्टर होम्स में रखा गया है। पुलिस साईं मंदिर के पास जाने वाले तमाम मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बच्ची के परिजनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर की तत्परता से बची जान
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। बच्ची की हालत बहुत खराब थी। इसके बाद तुरंत उन्होंने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया और खुद उसकी देखभाल की। जब इसकी जानकारी एसएसपी को मिली तो उन्होंने मामले की मॉनिटरिंग की। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अगर कुछ पल की और भी देरी होती तो अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------
बाल कल्याण समिति के आदेश पर बच्ची को चाइल्ड लाइन को दिया गया है। बच्ची को सेक्टर-70 स्थित शेल्टर होम में रखा गया है। बच्ची की हालत में काफी सुधार है।
- सत्यप्रकाश, प्रोग्राम कोआर्डिनेटर, चाइल्ड लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed