{"_id":"5b142a4d4f1c1b644d8b4823","slug":"91528048205-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति भवन के संग्रहालय में लगेगी मेवात की सेल्फी विद डॉटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति भवन के संग्रहालय में लगेगी मेवात की सेल्फी विद डॉटर
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति भवन संग्रहालय में लगेगी मेवात की सेल्फी विद डॉटर
तावडू।
सेल्फी विद डॉटर अभियान की 20 बेटी संग सेल्फी अब राष्ट्रपति भवन के संग्रहालय में लगेगी, जिसमें से एक सेल्फी विद डॉटर मेवात से भी लगेगी। राष्ट्रपति भवन संग्रहालय में सेल्फी विद डॉटर का लगना हर बेटी के माता-पिता के लिए गौरव की बात है। इस अभियान का मकसद यही है कि बेटियां गौरवान्वित महसूस करें। सेल्फी विद डॉटर अंतरराष्ट्रीय अभियान के सूत्रधार सुनील जागलान ने रविवार को यह जानकारी दी।
जागलान ने बताया कि देशभर से डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटसेल्फीविदडॉटरडॉटर वर्ल्ड ऑनलाइन म्यूजियम पर 6 जून तक जो सेल्फी विद डॉटर अपलोड होंगी, उनमें से 20 को राष्ट्रपति भवन संग्रहालय में लगने के लिए चयनित किया जाएगा। सोशल मीडिया द्वारा यह सूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अपनी भतीजी व भांजी के साथ सेल्फी भेजें, वो सेल्फी विद डॉटर ही कहलाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति भवन में उपनिदेशक अंजलि बख्शी ने राष्ट्रपति भवन संग्रहालय में लगने वाली सेल्फी के बारे में उन्हें यह सूचना दी है जिसमें मेवात से भी एक सेल्फी विद डॉटर लगेगी। उन्होंने मेवात वासियों से सेल्फी विद डॉटर के लिए सेल्फी भेजने की अपील की है। इस अभियान की शुरुआत 9 जून 2015 को हुई थी। इससे देशभर से सेल्फी विद डॉटर व्हाट्सअप नंबर पर मंगवाई गई थी और फिर बेस्ट ऑफ थ्री सेल्फी विद डॉक्टर को सम्मानित किया गया था । इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 3 बार अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात, सिलिकॉन वैली व वैम्बले स्टेडियम लंदन में सुनील जागलान के सेल्फी विद डॉटर की प्रशंसा की। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने 2017 में राष्ट्रपति भवन में सेल्फी विद डॉटर ऐप व सेल्फ़ी विद डॉटर फाउंडेशन का उद्घाटन किया। उस दौरान राष्ट्रपति ने सेल्फी विद डॉटर को अंतरराष्ट्रीय अभियान बताया और देश में बेटियों को गौरवान्वित करने वाला अभियान बताया था।