फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   91,259 people arrived on the second day, 120 MoUs worth Rs 49.68 crore were signed.

Noida News: दूसरे दिन पहुंचे 91,259 लोग, हुए 49.68 करोड़ के 120 एमओयू

Sat, 27 Sep 2025 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
91,259 people arrived on the second day, 120 MoUs worth Rs 49.68 crore were signed.
- यूपीआईटीएस: भारत व रूस की कंपनियों के साथ हुईं बी-2-बी बैठकें, आज एक लाख के पार जा सकती है संख्या
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के दूसरे ही दिन 91,259 लोग एक्सपो सेंटर पहुंचे। इनमें 23,758 बी-2-बी खरीदार शामिल है। दो दिन में प्रदेश के विभिन्न प्रदर्शकों और विदेशी खरीदारों के बीच 49.68 करोड़ रुपये के 120 एमओयू पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। आने वाले दिनों में इसकी संख्या काफी बढ़ने की उम्मीद है। वहीं शुक्रवार को रूस की कंपनियों के साथ भी बी-2-बी बैठकें जारी रहीं। इससे भी करोड़ों के कारोबार की उम्मीद है। आयोजकों को उम्मीद है कि शनिवार को ट्रेड शो पहुंचने वालों की संख्या एक लाख के ऊपर पहुंच सकती है।

एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने बताया कि दो दिन में ही ट्रेड शो सफलता की नई कहानी लिख रहा है। दूसरे दिन का आकर्षक भारत और रूस की कंपनियों के बीच संवाद रहा। इसमें भारत की 84 और रूस की 30 कंपनियां शामिल हुईं। तीन घंटे में कुल 240 बी-2-बी बैठकें हुई है। जल्द ही कारोबार को लेकर एमओयू भी साइन होंगे। वहीं पहले दो दिन में अब तक 187 बी-2-बी बैठकें हो चुकी है। इनमें भारतीय एग्जीबिटर्स ने विदेशी खरीदारों के साथ 120 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। जो करीब 49.68 करोड़ रुपये के हैं।
विज्ञापन

वहीं ट्रेड शो में लगातार दर्शकों की संख्या बढ़ती जा रही है। पहले दिन 49,000 लोग मेले में पहुंचे थे। इनमें 17,000 बी-2-बी और 32000 बी-2-सी प्रतिनिधि शामिल थे। दूसरे दिन यह आंकड़ा 91,259 पहुंच गया। इनमें बी-2-बी प्रतिनिधियों की संख्या 23,758 और बी-2-सी वाले 67,501 लोग शामिल हैं। दो दिन में अब तक 1,40,259 लोग पहुंच चुके हैं। उनका कहना है कि दूसरे दिन चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। जबकि आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग ने एक विनिर्माण हब से एक वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स लीडर तक विषय पर राज्य के परिवर्तन पर एक सत्र आयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस भारत का पुराना मित्र, दबाव नहीं बना सके दूसरे देश
एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने एक सवाल पर अमेरिका की तरफ इशारा कर कहा कि अगर किसी देश का राष्ट्रपति भारत से माल खरीदने से मना करे तो इसका भारत पर कोई असर नहीं होगा। भारत पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया लेकिन दबाव नहीं बना सके। रूस हमारा पुराना मित्र है। उसको ट्रेड शो का सहयोगी देश बनाया गया है। जहां सस्ता माल मिलेगा, वहां देश हित में माल खरीदा जाएगा। रूस के साथ बी-2-बी बैठकों में विनिर्माण (औद्योगिक और इंजीनियरिंग), ऊर्जा, उपयोगिताओं और अवसंरचना, एफएमसीजी, आईटी और डिजिटल सॉल्यूशंस, रसायन और सौंदर्य प्रसाधन, पैकेजिंग, चिकित्सा और चिकित्सा उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घटक और ट्रांसमिशन, खाद्य प्रसंस्करण और कृषि, पर्यटन, व्यापार और थोक वितरण पर चर्चा की गई।

----------------
प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
दूसरे दिन 700 से अधिक छात्रों ने स्टॉलों का दौरा किया। अब तक 1500 से अधिक छात्र पहुंच चुके है। अकेले कॉर्पोरेट गिफ्टिंग सेगमेंट में 125 से अधिक छात्रों ने अपने उद्यमी विचार रखें। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय सहारनपुर, डा राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय प्रयागराज और एमिटी विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपनी नवीन परियोजनाओं को प्रस्तुत किया। दिन में तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें स्कूल के 362 छात्रों ने भाग लिया। वहीं भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ के छात्रों ने एक नृत्य-नाटिका, नोएडा की अनु सिन्हा और उनकी टीम ने श्री कृष्ण लीला, मथुरा से भावपूर्ण रसिया गायन और गतिशील चरकुला नृत्य और जयपुर के बैंड प्रस्तुति दी।
------------------
नवीन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed