{"_id":"6ae744366fe907366c002e91","slug":"9008-candidates-skipped-the-pet-exam-noida-news-c-23-1-lko1064-110873-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पीईटी में 9,008 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पीईटी में 9,008 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
नोएडा। पीईटी का पेपर देकर सेक्टर 51 राजकीय बालिका इंटर से निकलते परीक्षाथीZ । फोटो अमर उजाला
- 32 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा, अभ्यर्थियों ने पेपर को बताया संतुलित
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले में रविवार को 32 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शांतिपूर्ण और नकलविहीन माहौल में संपन्न हुई। दोनों पालियों में कुल 28,848 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन 19,840 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, 9,008 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह कुल उपस्थिति करीब 68.77 प्रतिशत रही।
पहली पाली में 14,424 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 9,892 ने परीक्षा दी, जबकि 4,532 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 14,424 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 9,948 उपस्थित हुए और 4,476 ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताया। उनका कहना था कि पेपर का स्तर सामान्य रहा, लेकिन कुछ सवालों ने उलझाया। सामान्य अध्ययन खंड में तथ्यात्मक प्रश्न पूछे गए, जबकि करेंट अफेयर्स के सवालों के जवाब देने में परेशानी हुई। गणित के प्रश्न हल करने में अपेक्षाकृत अधिक समय लगा। कुछ अभ्यर्थियों के अनुसार पिछली परीक्षा की तुलना में इस बार प्रश्नपत्र थोड़ा सरल था। हालांकि, समय प्रबंधन के चलते सभी सवाल हल करना चुनौतीपूर्ण रहा।
विज्ञापन
सुरक्षा जांच के बाद मिला प्रवेश : परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। सेक्टर-51 स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थी प्रश्नपत्र के सवालों और उनके कठिनाई स्तर को लेकर चर्चा करते नजर आए। केंद्र पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कहीं से भी नकल या अव्यवस्था की शिकायत नहीं मिली।
-- --
पेपर अच्छा गया है। इसके परिणाम के आधार पर ही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अन्य परीक्षा में बैठने के लिए अनिवार्य योग्यता प्राप्त कर पाऊंगा। - अरुण कुमार
पेपर अच्छा आया था। रिजल्ट में बेहतर अंकों की उम्मीद है। इसी के आधार पर ही अलग-अलग परीक्षाओं में आवेदन कर पाऊंगा। - शमीन कुमार