फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   9 yrs old girl dies after falling in septik tank of an underconstruction house

निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में गिरने से बच्ची की मौत

Sat, 07 Dec 2019 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
9 yrs old girl dies after falling in septik tank of an underconstruction house
बेटी की मौत्त के बाद शोकाकुल परिजन। - फोटो : Grnoida
निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में गिरने से बच्ची की मौत
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के देवला गांव में सेप्टिक टैंक में गिरने से बच्ची (9) की मौत हो गई। बच्ची तड़के 5:30 बजे घर के सामने से लापता हो गई थी। परिजन उसे तलाशते रहे। सुबह 10:30 बजे उसका शव घर से करीब 150 मीटर दूर स्थित निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से एटा के शीतलपुर निवासी उमेश यादव ऑटो चलाता है और परिवार के साथ सूरजपुर के देवला गांव में किराये पर रहता है। उमेश का परिवार घर के बाहर परचून की दुकान भी चलाता है। उसकी चार बेटियों और एक बेटे में मोनिका (9) तीसरे नंबर की थी। वह कक्षा तीन में पढ़ती थी। लेकिन इस बार उसका दाखिला नहीं कराया गया था। शुक्रवार तड़के लगभग 5:30 बजे मोनिका परचून की दुकान खोलने घर से बाहर निकली थी। उसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। परिजन ने तुरंत उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

लगभग पांच घंटे बाद 10:30 बजे मोनिका का शव घर के पीछे करीब 150 मीटर दूर निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में पड़ा मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं एक किशोर ने कहा कि मोनिका सुबह जल्दी नहीं उठने पर परिजन की डांट से नाराज होकर निर्माणाधीन मकान में गई थी। लेकिन परिजन ने उसे डांटने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैंक के पास पड़ताल कर लौट आए थे परिजन और पड़ोसी
परिजनों और पड़ोसियों ने जानकारी दी कि जब मोनिका को तलाश किया जा रहा था। उस दौरान वे सभी निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक के पास पहुंचे थे लेकिन उस समय वहां उन्हें ऐसा कुछ नहीं दिखा जिससे परिजन को बेटी के वहां गिरने का शक होता। वहीं करीब 10:30 बजे निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूरों ने उन्हें टैंक में चप्पल पड़े होने की सूचना दी। इस पर परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने चप्पल को पहचान लिया और टैंक में देखा तो मोनिका का शव उसमें दिखाई दे गया।

मौत की गुत्थी को उलझा रहे ये सवाल
- तड़के 5:30 बजे लगभग अंधेरे में मोनिका निर्माणाधीन मकान में क्यों गई
- परिजन जब निर्माणाधीन मकान में उसे ढूंढने हुए पहुंचे तो उन्हें चप्पल आदि क्यों नहीं दिखीं
- एक किशोर ने डांटने की वजह बताई लेकिन परिजनों ने इससे इंकार किया
इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सेप्टिक टैंक से शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। - तनु उपाध्याय, सीओ ग्रेटर नोएडा

सेप्टिक टैंक

सेप्टिक टैंक - फोटो : Grnoida

इसी निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में गिरने से हुई बच्ची की मौत।

इसी निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में गिरने से हुई बच्ची की मौत।- फोटो : Grnoida

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed