{"_id":"5f0dc0ba8ebc3e6370376838","slug":"9-seats-reserved-in-panchayat-election-mewat-news-noi5232794114","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगीना खंड की 9 ग्राम पंचायतें अनुसूची जाति के लिए आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगीना खंड की 9 ग्राम पंचायतें अनुसूची जाति के लिए आरक्षित
विज्ञापन
नगीना। नगीना खंड की 44 ग्राम पंचायतों में से इस बार 9 ग्राम पंचायतें अनुसूची जाति के लिए आरक्षित रहेगी। पिछली बार जो ग्राम पंचायतें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी उन्हें छोड़कर नई पंचायतों को आरक्षित किया गया है। नामों का खुलासा 15 जुलाई को ड्रॉ निकलने के बाद होगा। कर्मचारियों ने वार्डबंदी पूरी कर ली है। दोबारा हुई वार्डबंदी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
याद रहे कि जनवरी-फरवरी 2016 में हुए पंचायत चुनाव में नगीना खंड में 54 ग्राम पंचायतें थी इनमें 11 पंचायत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई थी। उनमें भादस, नाईनंगला, झिमरावट, मांड़ीखेड़ा, जलालपुर फिरोजपुर, खेड़ली नूंह, रीठट, ढाढोली कलां, मरोडा, गोहाना, शिशवाना जाटका शामिल थी। इस बार 9 ग्राम पंचायत आरक्षित हो गई है नामों पर फिरोजपुर झिरका के एसडीएम की निगरानी में बुधवार को मोहर लगेगी। जबकि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित झिमरावट, ढाढोली कलां, रीठट के अलावा मोहलाका, बसईखांजादा, खेड़ली कलां, खानपुर घाटी, बाजीदपुर, रनियाला पटाकपुर, डूंगरान सहजादपुर आदि ग्राम पंचायतों को पिनगवां खंड़ में दो साल पहले जोड़ा गया।
इस बार मुलथान, नगीना, करहेड़ी, नांगल मुबारिकपुर, सांठावाड़ी, मोहम्मद नगर, करेहड़ा, गोहाना, खेड़ली नूंह, भादस, मांड़ीखेड़ा, नाईनंगला, जलालपुर फिरोजपुर आदि अनुसूचित जाति की अधिकता वाली 14 पंचायतों में से 9 ग्राम पंचायत आरक्षित होनी है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पिछली बार 11 ग्राम पंचायत आरक्षित हुई थी केवल 9 पंचायत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होगी। तैयारियां पूरी कर ली गई है।