फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   9 people including 6 girls got trapped in lift in Amrapali Golf Homes Society

Lift में फिर अटकीं सांसें: लिफ्ट में छह बच्चियों समेत नौै लोग फंसे, मदद के लिए पुकारते रहे बच्चे

Sat, 12 Oct 2024 04:52 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 12 Oct 2024 04:52 PM IST
सार

आम्रपाली गोल होम्स सोसाइटी के सी1 टॉवर की लिफ्ट से दोपहर 12 बजे 6 बच्ची कन्या पूजन के बाद ऊपर जाने के लिए लिफ्ट से जा रही थी। उनमें तीन बच्चियों के अभिभावक भी लिफ्ट में मौजूद थे।

विज्ञापन
9 people including 6 girls got trapped in lift in Amrapali Golf Homes Society
लिफ्ट में 6 बच्चियों समेत नौै लोग फंसे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में शुक्रवार को लिफ्ट में छह बच्ची समेत नौ लोग में करीब 30 मिनट तक फंस गए। इस दौरान लोगों ने सिक्योरिटी अलार्म बजाया गया, लेकिन सुरक्षाकर्मी मदद के लिए नहीं आए। बच्चियों की आवाज सुनकर लोगों ने मेंटिनेस टीम को सूचना दी। जिसके बाद मेंटेनेंस टीम की मदद से सभी को लिफ्ट से बाहर निकाला गया। लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। लोगों का आरोप है कि सोसाइटी में लगातार रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन


आम्रपाली गोल होम्स सोसाइटी के सी1 टॉवर की लिफ्ट से दोपहर 12 बजे 6 बच्ची कन्या पूजन के बाद ऊपर जाने के लिए लिफ्ट से जा रही थी। उनमें तीन बच्चियों के अभिभावक भी लिफ्ट में मौजूद थे। लिफ्ट ऊपर जाने पर अचानक रूक गई और दरवाजा नहीं खुला। लोगों का आरोप है कि लिफ्ट का अलार्म बजने पर कोई भी मदद के लिए नहीं आता है।
विज्ञापन


जिस दौरान 6 बच्चियों और तीन निवासी लिफ्ट में फंसे थे, उन्होंने अलार्म बजाया, जो कि टॉवर के बेसमेंट में लगा है। जहां गार्ड बैठते है, लेकिन गार्ड मौजूद न होने के कारण कोई भी मदद के लिए नहीं पहुंचा। लोगों का आरोप है कि मेंटेनेंस और एओए प्रबंधन द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। जिसका नुकसान लोगों को झेलना पड़ रहा है। गनीमत यह रही कि जब बच्चियां और अन्य लोग लिफ्ट में फंसे तब सोसाइटी के सी वन टॉवर के फ्लैट नंबर 1205 ए के निवासी अश्वनी लिफ्ट के इंतजार में खड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक लिफ्ट नहीं आई, थोड़ी देर बाद उन्हें लिफ्ट में से बच्चियों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद उन्होंने तुरंत मेंटेनेंस टीम को इस बात की जानकारी दी। तब मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने सभी बच्चियों व निवासियों को बाहर निकाला। इस दौरान करीब 30 मिनट तक सभी लोग लिस्ट में फंसे रहे। लिफ्ट में फंसे रहने के कारण कुछ लोगों की हालत खराब हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed