{"_id":"6033e0bf8ebc3ee8f7660f98","slug":"9-hours-of-electricity-failure-due-to-wire-shifting-mewat-news-noi5672418183","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार बदलने के कारण 9 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार बदलने के कारण 9 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
तावड़ू। सिलखो आरडीएस फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली के लिए सोमवार को 9 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। सुबह 10 बजे गुल हुई बिजली शाम 7 बजे के बाद आई। फीडर पर लगे पुराने तार बदलने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कनिष्ठ अभियंता नसीम और लाइन मैन अकरम ने बताया कि साल 2008-09 में शिलखो आरडीएस फीडर पर 50 एमएम की क्षमता के तार लगाए गए थे, जोकि अधिक लोड और जर्जर होने के कारण आए दिन टूट रहे थे। इस कारण बिजली निगम को घाटा भी हो रही था। वहीं, उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में ग्रामीण पिछले लंबे समय से पुराने तार बदलने के लिए विभागीय अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक फरियाद लगा चुके थे। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए निगम ने बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए फीडर पर लगे लगभग 18000 मीटर के तार बदलने का कार्य शुरू कर दिया। जेई के मुताबिक, तार बदलने के कारण गांव बुराका, गवारका, बावला, कांगरका, मंडारका, भाजलाका, चीला, छारोड़ा, मसीत, चिलावली, शिलखो, नानुका, ढिलमकी और नूरपुर गांव सहित एपी फीडर छारोड़ा और बावला की बिजली सप्लाई एक पखवाड़े तक प्रभावित रहेगी। उन्होंने ग्रामीणों से संयम बरतने और निगम के कार्य में सहयोग की अपील की है
ग्रामीण बोले, निगम को देनी चाहिए थी सूचना
जमालुद्दीन, रहीश, शेरु, आबिद, प्रधान अली मोहम्मद, ब्लॉक समिति सदस्य जहीर, समाजसेवी खालिद और सम्मा खान आदि ग्रामीणों का कहना है कि तार बदलने की सूचना निगम को एक-दो दिन पहले दे देनी चाहिए थी। ताकि, लोग बिजली को लेकर परेशान न होते और पानी आदि की व्यवस्था कर लेते। लेकिन, निगम अधिकारियों ने लापरवाही बरतते हुए बिना सूचना दिए 9 घंटे से ज्यादा बिजली काट दी। इस कारण ग्रामीणों को परेशान होना पड़ा।