फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   9 candidates are out of race

दस्तावेज में कमी के कारण नौ उम्मीदवारों के नामांकन रद्द

Sat, 05 Oct 2019 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
9 candidates are out of race
नूंह। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शनिवार को नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना सीटों के लिए प्रत्याशियों द्वारा किए गए नामांकन की छंटनी की गई। दस्तावेज में कमियां पाए जाने पर नूंह में 5, फिरोजपुर झिरका में 2 और पुन्हाना में दो उम्मीदवारों का नामांकन रद्द किया गया। इसके बाद अब चुनाव मैदान में 32 उम्मीदवार रह गए हैं।
विज्ञापन

नूंह विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम प्रदीप अहलावत द्वारा शनिवार को सभी उम्मीदवारों के नामांकनों की छंटनी की गई। इस दौरान पांच प्रत्याशियों के नामांकन में कमियां पाई जाने के कारण रद्द किए गए हैं। इनमें ताहिर हुसैन पुत्र जाकिर हुसैन निवासी रेहना भाजपा, बदरुदीन पुत्र शमशुदीन निवासी टंाई इनेलो, मैमूना सुल्तान पत्नी आफताब अहमद पार्टी कांग्रेस, जरीना पत्नी लियाकत अली निवासी सालाहेड़ी बहुजन समाज पार्टी, अहमद पुत्र हसमल निवासी कवंरसिका जजपा शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं फिरोजपुर-झिरका विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी विवेक पदम सिंह द्वारा सभी नामांकनों की छंटनी के दौरान दो प्रत्याशियों के नामांकन में कमियां पाए जाने के कारण रद्द किए गए हैं। इनमें शमशाद पुत्र मम्मन खान, कांग्रेस व जुम्मी भाजपा शामिल हैं। इसके अलावा पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी जितेंद्र गर्ग द्वारा नामांकनों की छंटनी के दौरान भी दो प्रत्याशियों के नामांकन में कमियां पाए जाने के कारण रद्द किए गए हैं। इसमें मोहम्मद आरिफ पुत्र मोहम्मद एजाज कांग्रेस व मोहम्मद एजाज पुत्र सरदार खान कांग्रेस का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि चार अक्तूबर तक 41 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए थे। इनमें से अब 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान से बाहर हो गए हैं और 31 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। नामांकन सात अक्तूबर को दोपहर 3 बजे तक वापस लिए जा सकते हैं। उसके बाद ही यह तय हो पाएगा कि चुनाव मैदान में कितने उम्मीदवार बचे हैं जिसके बाद उन्हें चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed