फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   89 new corona positive case

कोरोना से दो की मौत, 89 संक्रमित

Sun, 12 Jul 2020 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
89 new corona positive case
कोरोना से दो की मौत, 89 संक्रमित
विज्ञापन

नोएडा। जिले में शनिवार को दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई। जबकि 89 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ऐसे में जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 3347 तक पहुंच गया है। वहीं, 175 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक 2396 डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 918 का इलाज चल रहा है। जिले के 33 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। राहत की बात यह है कि कोरोना संक्रमितों के इलाज के मामले में जिला लगातार आगे चल रहा है। यहां का रिकवरी रेट अन्य जिलों की तुलना में बहुत अच्छा है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दादरी के शिवनगरी मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय महिला की कोरोना से जिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के पति भी जिम्स में भर्ती हैं। दंपती को आठ जुलाई को भर्ती किया गया था। परिवार के तीन सदस्य होम क्वारंटीन हैं। शुक्रवार शाम साढे़ तीन बजे इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों को सूचना देकर महिला का दाह संस्कार करा दिया गया। वहीं, दूसरी मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कोई जानकारी नहीं दी है। इधर, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज कुशवाहा ने बताया कि कोरोना इलाज की सुविधाएं बढ़ाने पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। नए मरीजों को तुरंत आइसोलेशन में भेजा गया है जो लोग डिस्चार्ज हुए हैं, उन्हें कुछ दिनों के लिए घरों में क्वारंटीन होना होगा।
विज्ञापन

दो नए डॉक्टरों ने किया ज्वाइन
स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी चल रही है। इस कारण प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने कासगंज के एसीएमओ डॉ. ललित कुमार और बरेली के एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम को जिले में तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed