फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   82 bodies reached post mortem house in five days, 26 unidentified

Noida News: पांच दिन में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे 82 शव, 26 अज्ञात

Sat, 22 Jun 2024 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
82 bodies reached post mortem house in five days, 26 unidentified
पांच दिन में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे 82 शव, 26 अज्ञात
विज्ञापन

- सामान्य दिनों की तुलना में रोजाना तीन गुना से अधिक हुए पोस्टमार्टम
- शनिवार को भी पहुंचे सात शव, रात तक 13 शवों का हुआ पोस्टमार्टम

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पिछले पांच दिनों से पोस्टमार्टम हाउस पर हालात भयावह बने रहे। इस बीच 82 शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे। इनमें से 26 शव अज्ञात बताए गए हैं। खुद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी करीब 60 फीसदी मौतों की वजह लू मान रहे हैं। हालांकि अब भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बिसरा जांच और मेडिकल हिस्ट्री से ही इनके मौत के कारण का आकलन स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन करेगा।
पोस्टमार्टम हाउस के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार तक 75 शव पहुंचे। वहीं, शनिवार को सात शव आने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 82 हो गई। शुक्रवार रात संख्या अधिक हो जाने से आठ शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। इनका पोस्टमार्टम भी शनिवार को कराया गया। प्रभारी व डिप्टी सीएमओ डॉ. जैस लाल का कहना है कि देर शाम तक 13 शव के पोस्टमार्टम करा दिए गए थे। वहीं, दो शव के पोस्टमार्टम भी रात में कर दिए जाएंगे। इसके लिए पुलिस को कागजी कार्रवाई पूरी करनी बाकी है। तीन शव चाइल्ड पीजीआई में भेजे गए हैं। वहीं, बाकी को आठ-आठ शव रखने की क्षमता के साथ तैयार कोल्ड रूम में रखा गया है। पोस्टमार्टम हाउस पर भी छह शव रखने की क्षमता के डीप फ्रीजर अब उपयोग में हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि सामान्य दिनों की तुलना में अधिक शव पोस्टमार्टम हाउस आ गए। संभावना है कि गर्मी की वजह से अधिक संख्या में मौतें हुई हों। अब पोस्टमार्टम हाउस पर हालात नियंत्रण में है। कोई भी शव वहां ऐसा नहीं बचा है जिसके पोस्टमार्टम या फिर रखरखाव में दिक्कत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट--
अज्ञात शवों के लिए डीएनए नमूना भी लिए गए
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अज्ञात शवों के डीएनए नमूने भी सुरक्षित रखे गए हैं। भविष्य में जरूरत होने पर इनका उपयोग किया जा सकेगा। पुलिस को भी इसकी सूचना साझा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed