फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Wed, 27 Mar 2019 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

गुरुग्राम। गुरुग्राम के उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमित खत्री ने पटौदी क्षेत्र के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पटौदी विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम प्रदीप अहलावत को निर्देश दिए कि वे सभी मतदान केंद्रों पर उचित साइनेज, बिजली व पानी के प्रबंध सुनिश्चित करने के साथ-साथ देखें कि सभी मतदान केंद्र दिव्यांग हितैषी भी हैं।

उपायुक्त ने मानेसर, बिलासपुर, भौड़ाकलां, नरहेड़ा, हेलीमंडी, खंडेवला, जमालपुर, कुकड़ौला, जनौला आदि स्थानों पर बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। पटौदी विधानसभा क्षेत्र में आठ गांवों में मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की श्रेणी में रखा गया है, जबकि 18 गांवों के मतदान केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। अति संवेदनशील की श्रेणी में गांव ताजनगर, खंडेवला, हेलीमंडी, भौड़ाकलां, नरहेड़ा, नानूकला, खोड़ और सिधरावली गांवों को रखा गया है। इन आठ गांवों में लगभग 45 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसी प्रकार गांव मुसैदपुर, महचाना, ख्वासपुर, जमालपुर, जसत, शेरपुर, जनौला, नाहरपुर कासन, नखडौला, मानेसर, नैनवाल, सहरावन, कुकड़ौला, ग्वालियर, लोकरी, बिलासपुर, भुरका और पथरेड़ी को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इन 18 गांवों के 22 भवनों में 44 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed