{"_id":"5c9bba4dbdec2214154ea96e","slug":"81553709645-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े की रंजिश में की थी पवन की हत्या, चार धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े की रंजिश में की थी पवन की हत्या, चार धरे
विज्ञापन

गुरुग्राम। गांव खेड़ा खुर्मपुर में पवन की गोली मारकर हत्या करने के मामले में अपराध शाखा फर्रूखनगर ने 4 आरोपियों को वजीरपुर मोड़ से बुधवार को गिरफ्तार किया। इस मामले में पांचवें आरोपी की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। आरोपियों की पहचान गांव ताजनगर निवासी रिंकू, खेड़ा खुर्मपुर निवासी पवन, फर्रूखनगर वार्ड-3 निवासी प्रवीण उर्फ नेपाली व जोनिवास निवासी चेतन के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि 21 मार्च को उनका पवन से झगड़ा हो गया था। इस झगड़े की रंजिश रखते हुए ही उन्होंने अगले दिन वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने बताया कि वारदात में उनका एक अन्य साथी ताजनगर निवासी बिजेंद्र भी शामिल था, लेकिन अधिक नशा करने के कारण 23 मार्च को उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी बरामद की है।
गौरतलब है कि 22 मार्च को गांव खेड़ा खुर्मपुर में कुछ युवकों ने पवन उर्फ पोनी के साथ मारपीट कर उसे गोली मार दी थी। इस घटना में उसकी मौत हो गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार थे जिन्हें बुधवार को अपराध शाखा ने काबू कर लिया है।