{"_id":"5c06c4cebdec2241b7710101","slug":"81543947470-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के प्रबंधन में जुटा नोएडा प्राधिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के प्रबंधन में जुटा नोएडा प्राधिकरण
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: कूड़े के प्रबंधन में जुटा नोएडा प्राधिकरण
प्राधिकरण की टीम ने किया शहर में निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। प्राधिकरण की टीम शहर में कूड़ा प्रबंधन की कवायद कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को प्राधिकरण की टीम ने निठारी गांव का निरीक्षण किया। टीम ने वहां व्यवस्था का जायजा लिया। यही नहीं गांवों में भी व्यवस्था बहाली की कवायद की जा रही है। ओएसडी राजेश सिंह ने मंगलवार को शहर में कूड़े की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके तहत उन्होंने निठारी में कूड़े को टीन शेड से घेरने की व्यवस्था देखी। इसके अलावा टीम की ओर से शहर के अन्य प्वाइंट का भी निरीक्षण किया। दरअसल, इससे पहले कूड़े को ग्रीन नेट से ढका गया था, लेकिन योजना सफल नहीं हुई तो फिर टीन शेड का सहारा लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पहले चरण में उन ढलाव घरों को टीन शेड से घेरा जा रहा है जो कि मुख्य सड़क पर हैं और आसानी से देखे जा सकते हैं। इसके बाद गांवों में इस तरह की व्यवस्था करने की कवायद की जा रही है ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान किसी तरह की चूक न हो जाए। निरीक्षण के दौरान जन स्वास्थ्य विभाग से एसके गुप्ता सहित अन्य भी शामिल रहे।