फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कर्मचारियों पर जीपीएस से रखी जा रही नजर

कर्मचारियों पर जीपीएस से रखी जा रही नजर

Tue, 21 Aug 2018 06:24 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों पर जीपीएस से रखी जा रही नजर
कर्मचारियों पर जीपीएस से रखी जा रही नजर
विज्ञापन

डेंगू-मलेरिया से निपटने को नगर निगम ने बढ़ाए कर्मचारी
सभी को शहर के विभिन्न इलाकों में दवा छिड़काव की जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुुरुग्राम। बरसात के मौसम में डेंगू-मलेरिया के प्रकोप को बढ़ने से रोकने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। निगम ने डेंगू-मलेरिया टीम में बढ़ोतरी करते हुए चारों जोन में दो-दो सुपरवाइजरों के साथ 15-15 कर्मचारियों को लगाया है। इन टीमों पर जीपीएस द्वारा नजर भी रखी जा रही है। टीम लार्वा की जांच के साथ-साथ लोगों को भी डेंगू-मलेरिया को लेकर जागरूक भी कर रही है। पहले निगम की इस टीम में चारों जोन में सिर्फ 5-5 कर्मचारियों को जांच के लिए लगाया हुआ था। लेकिन शहर में बारिश के बाद अब तक डेंगू के 5 एवं मलेरिया के 7 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है और करीब 50 मरीज संदिग्ध मिले हैं।
निगम की ये टीमें शहर के चारों जोन में घर-घर जाकर लोगों के घरों में कूलर, एसी, पानी की टंकी आदि जगहों पर पानी की जांच और मच्छरों के लार्वा की जांच कर रही हैं। जहां भी स्थिति संदिग्ध मिलती है वहां निगम द्वारा उसी समय दवा छिड़काव करवाई जा रही है। जीपीएस के जरिये निगरानी रखने के लिए टीम को अपने मोबाइल में जीपीएस सिस्टम ऑन रखना होता है।
विज्ञापन

शहर में बारिश के मौसम में डेंगू-मलेरिया का लार्वा ज्यादा नहीं फैले इसके लिए टीम में कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाया गया है। जहां भी संदिग्ध मामला मिलता है वहां पर छिड़काव करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. असरुदीन, मुख्य मेडिकल अधिकारी, नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed