{"_id":"5abbd5bd4f1c1be3298b4684","slug":"81522259389-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट आवंटन में लापरवाही बरतने पर हुडा के दो जेई निलंबित1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉट आवंटन में लापरवाही बरतने पर हुडा के दो जेई निलंबित1
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्लॉट आवंटन में लापरवाही बरतने पर हुडा के दो जेई निलंबित
गुरुग्राम। रिहायशी प्लॉट का गलत आवंटन करने के मामले में हुडा के मुख्य प्रशासक जे गणेशन ने बुधवार को दो जूनियर इंजीनियर (जेई) को निलंबित कर दिया है। दोनो जेई हुडा संपदा अधिकारी एक के कार्यालय की सर्वे ब्रांच में कार्यरत हैं। जिन पर लापरवाही के चलते गलत प्लॉट का आवंटन करने का आरोप है।
गौरतलब है कि हुडा द्वारा 2017 में आयोजित की गई रिहायशी प्लॉटों की नीलामी में देवीलाल नगर निवासी तरुण वर्मा ने करीब 28 लाख रुपये में सेक्टर 23-23 ए में 2 मरला का प्लॉट खरीदा था। आवंटी जब इस जमीन पर मकान का निर्माण करने पहुंचा तो वहां ग्रामीणों ने उसे खदेड़ दिया। जिसके बाद यह सामने आया कि विभाग द्वारा जिस प्लॉट का आवंटन किया गया है असलियत में उस जमीन का हुडा ने अधिग्रहण किया ही नहीं है। इसकी जानकारी मिलने के बाद से अब तक आवंटी अपने मामले का निपटारा करवाने और वैकल्पिक प्लॉट लेने के लिए काफी समय से हुडा अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। आवंटी द्वारा इसकी शिकायत हुडा के मुख्य प्रशासक से की गई। जिसके बाद मुख्य प्रशासक जे गणेशन ने संपदा अधिकारी एक संजीव सिंगला से रिपोर्ट तलब की थी और अब इस मामले में लापरवाही बरतने वाले दो जेई नरेश कुमार राणा और वीरेंद्र चौहान गलत प्लॉट आवंटित करने पर निलंबित किया गया है।