फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   80.20 percent paddy lifted from grain markets

Noida News: अनाज मंडियों से 80.20 प्रतिशत धान का उठान

Wed, 15 Oct 2025 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 15 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
80.20 percent paddy lifted from grain markets
जगाधरी अनाज मंडी में रखीं धान से भरी बोरियां। संवाद - फोटो : जीत के बाद खुशी जताते ​खिलाड़ी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अनाज मंडियों में मंगलवार तक किसानों के 76,777 गेट पास कट चुके हैं। आवक भी 4,19,130 एमटी धान की हो चुकी है। इसमें से 3,79,098 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। इसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 1,74,487 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 1,33,007 मीट्रिक टन, हरियाणा भंडारण निगम द्वारा 71,604 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।
मंडियों से 3,04,039 एमटी धान का उठान हो चुका है जो कि 80.20 प्रतिशत है। अभी मंडियों में 75,058 एमटी धान मंडियों में ही पड़ा है। उठान में तेजी आने से किसानों ने राहत की सांस ली है। क्योंकि मंडियों में धान सुखाने के लिए जगह नहीं मिल रही थी। जिन किसानों का धान बिक चुका है उनके खातों में 759 करोड़ रुपये अभी तक जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने किसानों के हित को देखते हुए जिला की सभी अनाज मंडियों में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से करने को कहा है। जिले में हैफेड, वेयर हाउस और फूड एंड सप्लाई एजेंसियों द्वारा धान की खरीदा जा रहा है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए है कि धान की फसल बेचने में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यासपुर अनाज मंडी में 33,412 मीट्रिक टन, छछरौली अनाज मंडी में 43,238 मीट्रिक टन, गुमथला राव अनाज मंडी में 6,309 मीट्रिक टन, जगाधरी अनाज मंडी में 53,558 मीट्रिक टन, जठलाना अनाज मंडी में 2,416 मीट्रिक टन, खारवन अनाज मंडी में 3,249 मीट्रिक टन, प्रतापनगर अनाज मंडी में 62,505 मीट्रिक टन, सरस्वतीनगर अनाज मंडी में 83,642मीट्रिक टन, रादौर अनाज मंडी में 39,152 मीट्रिक टन, रणजीतपुर अनाज मंडी में 23,903 मीट्रिक टन, रसूलपुर मंडी में 7,217 मीट्रिक टन, साढौरा अनाज मंडी में 20,121 मीट्रिक टन, यमुनानगर अनाज मंडी में 375 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।

जगाधरी अनाज मंडी में रखीं धान से भरी बोरियां। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में रखीं धान से भरी बोरियां। संवाद- फोटो : जीत के बाद खुशी जताते खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed