{"_id":"68ef989fe8d51532b4005e02","slug":"80000-students-will-be-evaluated-in-december-through-the-nipun-plus-app-noida-news-c-23-1-lko1064-78126-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निपुण प्लस एप से दिसंबर में होगा 80 हजार छात्रों का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निपुण प्लस एप से दिसंबर में होगा 80 हजार छात्रों का मूल्यांकन
विज्ञापन
छात्रों को निपुण घोषित करने के लिए 2026-27 का रखा गया है लक्ष्य
अंकुर त्रिपाठी
ग्रेटर नोएडा। चारों ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों में दिसंबर में होने वाली निपुण परीक्षा में 80 हजार से अधिक छात्र शामिल होंगे। परीक्षा में जनपद की रैंक को सुधारने के लिए करीब दो माह पहले ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पहली बार निपुण प्लस एप के माध्यम से छात्र परीक्षा देंगे।
कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों की परीक्षा डीएलएड के प्रशिक्षुओं की ओर से कराई जाएगी। जिसके लिए उन्हें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्रों को भाषा व गणित में दक्ष बनाने के लिए भारत व प्रदेश सरकार की ओर से निपुण अभियान चलाया जा रहा है। छात्रों को निपुण घोषित करने के लिए 2026-27 का लक्ष्य रखा गया है।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य राज सिंह यादव ने बताया कि स्कूलों में छात्रों का कोर्स पूरा कराया जा रहा है। हर माह का कोर्स तय किया गया है। इसके साथ ही निपुण लक्ष्य के अनुसार ही छात्रों की तैयारी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि भाषा और गणित पर सबसे अधिक फोकस है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बिसरख, दादरी, जेवर और दनकौर के अधिकतर स्कूलों के छात्र पिछली बार ही निपुण हो चुके हैं, लेकिन इस बार भी किसी प्रकार की कमी न रह जाए, इसके लिए हर बच्चे का एप के माध्यम से शिक्षकों की ओर से मूल्यांकन कराया जा रहा है।
पिछली बार जनपद की रैंक अन्य कई सालों की अपेक्षा सही नहीं थी। इसके लिए सभी शिक्षकों की विशेष ट्रेनिंग भी कराई जा चुकी है। ब्लॉक स्तर पर एआरपी और एसआरजी की ओर से स्कूल का आकलन किया जाएगा। ब्लॉक स्तर द्वारा नामांकित स्कूलों के निपुण स्टेटस के परीक्षण के बाद ही अंतिम सूची परियोजना को भेजी जाएगी। इसके बाद ही राज्य परियोजना की टीम जनपद में स्कूलों के निपुण आकलन परीक्षा की तिथि घोषित करेगी।
2023 में निपुण आकलन में प्रदेश में जनपद को मिला था पहला स्थान
छात्रों को तय समय से पहले निपुण घोषित करने के लिए हर महीने स्कूलों की प्रगति की जांच जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की ओर से की जा रही है। इसके साथ ही डायट प्राचार्य, एआरपी, एसआरजी और डायट मेंटर के साथ हर स्कूल की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2023 में आयोजित हुए निपुण आकलन में प्रदेश में जनपद का पहला स्थान था। उसी स्थान को बरकरार रखने के लिए विभाग की ओर से कार्य किए जा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
दिसंबर में होने वाली परीक्षा से पहले ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परीक्षा में 80 हजार से अधिक छात्र शामिल होंगे। हर स्कूल स्तर पर 90 प्रतिशत छात्र निपुण मिल रहे हैं। पहली बार निपुण प्लस एप के माध्यम से परीक्षा कराई जाएगी। -
राहुल पंवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी