{"_id":"68efec9f5d2c24fc18087004","slug":"80000-rupees-withdrawn-from-the-bank-disappeared-from-the-womans-purse-na-news-c-258-1-svns1001-139238-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बैंक से निकाले 80 हजार रुपये महिला के पर्स से गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बैंक से निकाले 80 हजार रुपये महिला के पर्स से गायब
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज पुलिस चौकी के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, लालगंज शाखा से खेतौरा गांव निवासी नाजिया बेगम ने बुधवार दोपहर करीब 1 बजे अपने खाते से 80 हजार रुपये निकाले थे। बैंक से निकलने के कुछ ही मिनटों बाद उनका पैसा पर्स से गायब हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
नाजिया बेगम ने बताया कि वह अपनी बहन और एक बच्ची के साथ बैंक आई थीं। पैसे निकालने के बाद उन्होंने रकम को पर्स में रखा और बाहर निकलकर एक समोसे की दुकान से समोसे खरीदे। इसके बाद कुछ दूरी पर स्थित बैरीडीह ऑटो स्टैंड पर पहुंचकर जब उन्होंने पर्स खोला, तो उसमें रखे 80 हजार रुपये गायब थे।
घबराई महिला तुरंत वापस बैंक पहुंचीं और बैंक कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने डायल 112 और लालगंज पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही देवगांव कोतवाल विमल प्रकाश राय और पुलिस मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ आसपास के दुकानदारों और लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।