Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   80 Perceint of women are not planning to become pregnant in Noida

Noida: 80% महिलाएं नहीं बना रहीं गर्भधारण की योजना, विशेषज्ञ बोले- प्लानिंग से जन्मजात दोष का खतरा होगा कम

Wed, 24 Sep 2025 06:07 PM IST
आकाश दुबे नेहा शर्मा, अमर उजाला, नोएडा
नेहा शर्मा, अमर उजाला, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 24 Sep 2025 06:07 PM IST
सार

भंगेल के सामुदायिक स्वास्थ्य की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ मीरा पाठक बताती हैं कि गर्भवती होने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है ताकि स्वस्थ गर्भावस्था हो सके। जो महिला गर्भधारण करना चाहती हैं, उन्हें सबसे पहले महिला रोग विशेषज्ञ से मिलना चाहिए।

विज्ञापन
80 Perceint of women are not planning to become pregnant in Noida
डॉक्टर मीरा पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला अस्पताल में आने वाली करीब 80 प्रतिशत महिलाएं प्रेग्नेंसी की योजना नहीं बना रही हैं। इससे समय पर आवश्यक पोषण, मेडिकल जांच और मानसिक तैयारी नहीं हो पा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि महिलाएं गर्भधारण से पहले इसकी योजना बनाएं तो कई गर्भावस्था संबंधी जटिलताओं जैसे एनीमिया, हाई ब्लड प्रेशर, गर्भावस्था में मधुमेह, प्रीमैच्योर डिलीवरी और जन्म दोष जैसे जोखिमों को काफी हद तक टाला जा सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

इन सभी चीजों को देखते हुए जिला अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ के पास आने वाली महिलाओं को पूर्व नियोजित गर्भधारण जागरूक किया जा रहा है, ताकि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रहें। जिला अस्पताल की सीएमएस व महिला रोग विशेषज्ञ डॉ अजय राणा कहती हैं कि प्रेग्नेंसी की योजना बनाना उतना ही जरूरी है जितना बच्चे के भविष्य की योजना बनाना। यह केवल मां बल्कि शिशु के लिए भी सुरक्षित शुरुआत की दिशा में पहला कदम है। महिला ओपीडी में आने वाली हर महिला को काउंसलिंग के दौरान बताया जाता है कि गर्भधारण की योजना बनाने से पहले अस्पताल आकर डॉक्टर से परामर्श लें। डॉक्टर कुछ जरूरी सप्लीमेंट्स लिखते हैं, जो मां और बच्चे दोनों के लिए लाभकारी होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जन्मजात दोष का खतरा हो जाता है कम
भंगेल के सामुदायिक स्वास्थ्य की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ मीरा पाठक बताती हैं कि गर्भवती होने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है ताकि स्वस्थ गर्भावस्था हो सके। जो महिला गर्भधारण करना चाहती हैं, उन्हें सबसे पहले महिला रोग विशेषज्ञ से मिलना चाहिए। वह कहती हैं, यदि कोई टेस्ट में कमी पाई जाती है तो उसे दूर किया जा सके और गर्भावस्था की राह आसान हो सके।

विज्ञापन

फोलिक एसिड की गोली जरूरी
फोलिक एसिड की गोली लेना बेहद जरूरी है। यदि इसे गर्भधारण से तीन महीने पहले लेना शुरू किया जाए, तो बच्चे में जन्मजात दोष, विशेषकर स्पाइनल कॉर्ड और मस्तिष्क (ब्रेन) के दोष का खतरा कम किया जा जाता है। साथ ही, ओमेगा फैटी एसिड, जिंक और अन्य सप्लीमेंट लेने से अंडाणु की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।

स्वस्थ जीवन शैली भी आवश्यक
डॉ. पाठक आगे कहती हैं कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाना आवश्यक है। स्मोकिंग और शराब का सेवन करीब तीन महीने पहले छोड़ दें। कैफीन की मात्रा दिन में 200 मिलीग्राम से अधिक न लें। जंक फूड कम खाएं और ताजा फल-सब्जियां अधिक लें। साथ ही नियमित मेडिटेशन से मानसिक तनाव कम किया जा सकता है।

प्रेग्नेंसी प्लानिंग के फायदे
-बहुत हद तक जन्मजात बीमारियों को रोकने में मदद करता है।
-मां का वजन, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है।
-मानसिक रूप से मां बनने के लिए तैयार रहना तनाव कम करता है।
-दवाइयों और मेडिकल कंडीशन को समय पर नियंत्रित किया जा सकता है।

बिना योजना के गर्भधारण के कारण
- परिवार नियोजन की जानकारी की कमी
-सामाजिक दबाव और शर्म
-आधुनिक गर्भनिरोधक उपायों की उपलब्धता और जागरूकता की कमी
-स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित पहुंच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed