फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   80 goats stolen from conservation center

Noida News: संरक्षण केंद्र से 80 बकरियां चोरी

Thu, 27 Jul 2023 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 06:57 PM IST
विज्ञापन
80 goats stolen from conservation center
संरक्षण केंद्र से 80 बकरियां चोरी
विज्ञापन

पशु क्रूरता मामले में मुक्त कराईं गईं थीं, तीन गायें भी चोरी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-126 थाना क्षेत्र से पशु क्रूरता के उल्लंघन में आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराईं गईं 80 बकरियां संरक्षण केंद्र से चोरी कर ली गईं। इनके अलावा संरक्षण केंद्र से तीन गायें भी चोरी की गईं हैं। मकौड़ा गांव में सोफी मेमोरियल एनिमल ट्रस्ट चलाने वाली कावेरी राणा ने सूरजपुर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। उन्होंने जिन आरोपियों से बकरियां मुक्त कराईं थीं, उन पर ही चोरी का शक जाहिर किया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है।

कावेरी राणा ने बताया कि सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में एक जुलाई को पशु क्रूरता अधिनियम का उल्लंघन कर 131 बकरियों को ले जाया जा रहा था। वीडियो बनाकर ट्विटर के माध्यम से पुलिस को अवगत कराने पर आरोपियों ने धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर बकरियों को मुक्त कराकर मकौड़ा स्थित कावेरी राणा के पशु संरक्षण केंद्र में रखा था। बीमार बकरियों का सरकारी चिकित्सक की देखरेख में इलाज चल रहा था। इनमें से 31 बकरियां इलाज के दौरान मर गईं, उनका पोस्टमार्टम भी कराया गया। शेष 80 बकरियां, संरक्षण केंद्र में पहले से मौजूद एक बकरी व तीन बीमार गायें 21 जुलाई की रात को चोरी कर ली गईं। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि आसपास सीसीटीवी नहीं लगे हैं। 21 जुलाई को न्यायालय ने बकरियां जिनकी थीं, उनके सुपुर्द करने का आदेश दिया है। ऐसे में घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed