फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   80 acres of paddy crop wasted in Shahchokha, water filled the fields due to rain, farmers said, 50 to 80 percent of the yield is likely to be wasted

शाहचोखा में धान की 80 एकड़ फसल बर्बाद, बारिश से खेतों में भरा पानी, किसान बोले, 50 से 80 फीसदी तक उपज बर्बाद होने की संभावना

Mon, 18 Oct 2021 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
80 acres of paddy crop wasted in Shahchokha, water filled the fields due to rain, farmers said, 50 to 80 percent of the yield is likely to be wasted
पुन्हाना। इस साल जिले में अधिक बारिश होने से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। जिले के एक दर्जन से अधिक गांवों के खेतों में बारिश का पानी भर गया है। इस कारण ज्वार, बाजरा और धान की फसल खराब हो रही है। किसानों को फसल पर 50 से 80 फीसदी तक नुकसान होने की संभावना है। पुन्हाना खंड के गांव शाहचोखा में बारिश से धान की 80 एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। गांव शाह चोखा, गुलालता और शिकरावा के दर्जन भर किसानों ने एसडीएम मनीषा शर्मा और सीएम विंडो के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम शिकायत देकर खेतों में भरे पानी को निकालने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव शाहचोखा के किसानों ने बताया कि उनके गांव मेें करीब 80 एकड़ धान की फसल में बारिश का पानी भर गया है। अब तो धान की बाली भी पानी में डूबने लगी है। धान सहित अन्य फसलों को करीब 50 से 80 फीसदी नुकसान हो सकता है। किसानों ने बताया कि गांव के हाजी आजम की सात एकड़, अख्तर की तीन, जाहुल की आठ, इमरान की पांच, हाजी हमीद की सात, अब्दुल गफ्फार की आठ, हफीज की आठ, नसरू, उमर, रफीक की चार-चार और यासीन की दो एकड़ फसल में पानी भरा है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि उनकी खरीफ की फसल तो नष्ट हो गई है। अगर जल्द ही उनके खेतों से बरसाती पानी नहीं निकाला गया तो रबी की फसल की भी बुवाई नहीं हो सकेगी। किसानों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि खेतों से जल्द से जल्द पानी निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कृषि विभाग के एसडीओ अजीत सिंह ने बताया कि नूंह जिले में करीब पांच हजार हेक्टेयर में धान की बिजाई की गई थी। फिलहाल, फसल पककर तैयार है। अभी फसल में कितना नुकसान हुआ है, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि जिन गांवों में बारिश का पानी भरा है, उनके खेतों से पानी निकालने के लिए पंप सेट लगा रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed