फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   8 lakh Esic card holders will found benefit of Ayushmaan Yojana

8 लाख ईएसआईसी कार्डधारकों को आयुष्मान भारत योजना का मिलेगा लाभ

Sun, 30 Aug 2020 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
8 lakh Esic card holders will found benefit of Ayushmaan Yojana
8 लाख ईएसआईसी कार्डधारकों को आयुष्मान भारत योजना का मिलेगा लाभ
विज्ञापन

नोएडा। ईएसआईसी कार्डधारकों को केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। अब इनका उपचार ईएसआईसी के अलावा आयुष्मान भारत योजना से संबद्ध अस्पतालों में भी हो सकेगा। जिले में करीब 8 लाख कार्डधारकों को इसका लाभ मिलेगा। विभागीय स्तर पर इसकी कवायद शुरू कर दी गई है।
जनपद में आयुष्मान भारत योजना के तहत 38 अस्पताल पंजीकृत हैं। इनमें 8 सरकारी और 30 निजी अस्पताल हैं। योजना के तहत गोल्डन कार्डधारकों को 5 लाख रुपये तक का उपचार मिल जाता है। जनपद में गोल्डन कार्डधारकों की संख्या करीब 36 हजार है। वहीं, जिले में ईएसआईसी कार्डधारकों की संख्या करीब 8 लाख है। अभी तक ईएसआईसी कार्डधारक केवल ईएसआईसी अस्पतालों में इलाज करा पाते थे, लेकिन अब केंद्र सरकार ने ऐसे कार्डधारकों को बड़ी राहत दी है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि योजना को लेकर दिशा-निर्देश आने हैं। फिलहाल सरकार ने साफ कर दिया है कि ईएसआईसी कार्डधारक अपना कार्ड लेकर आयुष्मान भारत योजना से संबद्ध अस्पतालों में जाएगा और वहां निर्धारित मानकों पर अपना उपचार करा सकेगा। ऐसे में ईएसआईसी अस्पतालों पर बोझ कम होगा। साथ ही उन जिलों में रहने वालों को लाभ अधिक होगा, जहां पर ईएसआईसी अस्पताल ही मौजूद नहीं हैं।
विज्ञापन

इलाज की रकम तय नहीं
आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख का इलाज गोल्डन कार्डधारकों को मिलता है। कार्ड देने के लिए निर्धारित मापदंड हैं, लेकिन ईएसआईसी कार्डधारकों को 5 लाख रुपये या अधिक का इलाज मिल सकेगा, यह अभी तय नहीं है। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के आदेश पर काम शुरू कर दिया गया है। सभी की निगरानी की जाएगी, लेकिन सारी तस्वीर विस्तृत निर्देश आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed