{"_id":"620ff8b4539a38770f2ef0d8","slug":"8-found-corona-infected-mewat-news-noi633011163","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। शुक्रवार को जिले में कोरोना से आठ संक्रमित मिले। इस दौरान सात संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना के आठ संक्रमित आए थे। अभी तक तीसरी लहर में 979 संक्रमित आए है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में कंटेनमेंट व स्केल डाउन 97-97 जोन बनाए गए है।
अब मेडिकल कॉलेज में आठ व अन्य अस्पतालों में भी एक मरीज उपचाराधीन है। छह संक्रमितों को होम आइसोलेशन किया गया है। आठ संक्रमितों में से नूंह, सूंध, खेड़ा खलीलपुर, इंडरी, छपेड़ा, कलवाड़ी, राजाका व साकरस में एक-एक संक्रमित आया। अब जिले में कुल 15 सक्रिय कोरोना मरीज है। अभी तक कोरोना के जिले में 6037 संक्रमित आए हैं, इनमें से 5,888 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 134 लोगों की मौत हुई है। हर दिन जिले में कोरोना के औसतन करीब 500 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। अब भी 5,758 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बसंत दूबे ने बताया कि जिले में कोरोना का पॉजिटिव रेट शून्य है। जबकि रिकवरी रेट 97.55 प्रतिशत है। लोगों को चाहिए कि वह सावधानी बरतते रहे।
2,274 लोगों का हुआ टीकाकरण
बृहस्पतिवार को जिले में कुल 2,274 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें पहली 288, 1829 को दूसरी, 23 बुजुर्ग व 15 से 18 वर्ष के 134 किशोरों का टीकाकरण किया गया। यानि कुल लोगों 2274 का टीकाकरण किया गया। अभी तक जिले में पहली डोज 7,70,762 व 4,16,114 दूसरी, 15 से 18 को 40,735 व इसके अलावा अभी तक कुल 1133 लोगों को बूस्टर डोज लगी है। अभी तक जिले में कुल 11 लाख 86 हजार से अधिक लोगों टीकाकरण किया गया है।