{"_id":"6ae9f462186344860d0c633d","slug":"79-schools-in-greater-noida-to-undergo-transformation-noida-news-c-23-1-lko1064-111087-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेटर नोएडा के 79 स्कूलों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेटर नोएडा के 79 स्कूलों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
शिक्षा विभाग और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने किया संयुक्त सर्वे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में 79 सरकारी स्कूलों का कायाकल्प होगा। जिला प्रशासन के निर्देश पर शिक्षा विभाग और प्राधिकरण के संयुक्त सर्वे में इन स्कूलों को चिह्नित किया गया है। यहां होने वाले कामों की सूची भी तैयार की गई है, ताकि समस्याओं को दूर किया जा सके। ग्रेनो प्राधिकरण अब कायाकल्प योजना के तहत इन स्कूलों में काम शुरू करेगा। इसके लिए सभी वर्क सर्किल को सीईओ रवि कुमार एनजी ने निर्देश दिए हैं।
पिछले दिनों डीएम मेधा रूपम ने प्राधिकरण और बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर स्कूलों में जरूरी काम कराए जाने के लिए कहा था। इसके बाद 19 बिंदुओं पर सर्वे शुरू हुआ। इसमें ग्रेनो वेस्ट और ग्रेनो ईस्ट के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल शामिल किए गए। अधिकतर स्कूलों में खस्ताहाल टाॅयलेट और पेयजल आपूर्ति नहीं होने जैसी समस्याएं मिलीं। कई स्कूलों में क्लासरूम भी जर्जर हालत में पाए गए।
कोट
19 बिंदुओं में शामिल जिन भी कामों की जरूरत है, वर्क सर्किल प्राथमिकता पर कराएगा। इसके लिए बजट भी मंजूर हो गया है। परियोजना विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शीघ्रता से कराएगा। स्कूलों को बच्चों के लिए फ्रेंडली और दिव्यांगों के लिए सुलभ बनाने पर भी काम होगा। - श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ
विज्ञापन
स्कूल कमियां
यूपीएस अच्छेजा : पेयजल की समस्या, क्लासरूम में टूटे फर्श, दीवारों से झड़ा पेंट वर्क
पीएस छपरौला : पेयजल व टॉयलेट में पानी की कमी, यूरीनल व बाउंड्रीवाॅल नहीं
पीएस भनौता : जर्जर शौचालय; विद्युतीकरण, यूरीनल, बाउंड्रीवाल व पेयजल नहीं
पीएस सफीपुर : बिजली कनेक्शन, यूरीनल, बाउंड्रीवाॅल, पेयजल व मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट नहीं
पीएस पतला खेड़ा : रैंप-रेलिंग, पीने का पानी, छात्राओं का शौचालय व दीवारों पर पेंट वर्क नहीं
सीएस लखनावली : किचन शेड, छात्राओं के लिए यूरीनल व शौचालय में पानी नहीं
पीएस पोवारी : रैंप-रेलिंग, मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट व छात्राओं का शौचालय नहीं, ब्लैकबोर्ड की कमी

पीएस भनौता : जर्जर शौचालय