फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   78 complaints registered at NDMC camp, many resolved

Noida News: एनडीएमसी के शिविर में 78 शिकायतें दर्ज, कई का समाधान

Sat, 04 Oct 2025 09:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
78 complaints registered at NDMC camp, many resolved
जन सुविधा पोर्टल भी शुरू, लोग कर सकेंगे समस्याओं से जुड़ी शिकायतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने क्षेत्र वासियों और सेवा उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए जयसिंह रोड स्थित कन्वेंशन सेंटर में एकदिवसीय शिकायत निवारण सुविधा शिविर लगाया। इसमें एनडीएमसी के अलग-अलग विभागों के करीब सौ से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने 78 शिकायतों की सुनवाई की। इसके अलावा एनडीएमसी ने जन सुविधा पोर्टल भी शुरू किया है जिससे शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
सुनवाई में अधिकतर मामले कार्मिक, सिविल इंजीनियरिंग, बागवानी, सार्वजनिक स्वास्थ्य, प्रवर्तन, वाणिज्यिक, कर और संपदा से संबंधित थे। इनमें से कई मामलों का तुरंत ही समाधान कर दिया गया। नीति स्तर के निर्णयों की आवश्यकता वाले मामलों में अधिकारियों ने नागरिकों को निवारण की संभावित समयसीमा निर्धारित की। इसके अलावा शिविर के दौरान विभिन्न विभागाध्यक्षों ने अपनी-अपनी हेल्प डेस्क की निगरानी की ताकि शिकायतों का समाधान जल्द किया जा सके। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और सेवा उपयोगकर्ता भी पहुंचे जिन्होंने नागरिक सेवाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

एनडीएमसी का उद्देश्य ऐसे शिविरों के माध्यम से जनता व परिषद के बीच सीधा संवाद स्थापित करना और पारदर्शिता बढ़ाना है। पालिका परिषद ने नागरिकों की सुविधा के लिए जन सुविधा पोर्टल भी शुरू किया है जो संपर्क रहित शिकायत निवारण का प्रभावी माध्यम है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक शिकायत दर्ज करने, स्थिति देखने और निवारण प्रक्रिया पर प्रतिक्रिया देने में सक्षम हैं। यह पोर्टल एनडीएमसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा एनडीएमसी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी शिकायतें प्राप्त की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article